राष्ट्रीय

फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

-10 नए मामले से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने भी निगरानी बढ़ाई

नई दिल्ली : कोरोना के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण भारत में खासतौर पर एक बार फिर कोविड-19 के कुछ और मामलों के सामने आने से डर बढ़ गया है। पहले से ही 39 कोरोना मामलों को झेल रहे आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 10 नए मामले सामने आए हैं और कुल केस 49 हो गए हैं। इससे कोरोना की नई लहर आने का खतरा पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश में कोविड-19 का कहर शुरू होने के साथ ही उत्तर भारत में भी कुछ केस सामने आए हैं। हालांकि इससे मौतें अभी तक दक्षिण भारत में ही हुई हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक आंध्रप्रदेश में 10 नए मामले सामने आने से आसपास हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया है कि अब इस राज्य में कुल मामले बढ़कर 49 हो गए हैं। खास बात है कि ये मामले कई शहरों के हैं, ऐसे में यह डर भी सता रहा है कि कोरोना का दायरा एक शहर न होकर कई शहरों तक फैल गया है। बुलेटिन के मुताबिक 10 नए मामलों में से 3 गुंटूर जिले से, 2 एनटीआर जिले से और 1-1 मामला अल्लूरी सीताराम राजू, एलुरु, कृष्णा, तिरुपति और विशाखापत्तनम जिलों से हैं।

इस राज्य में अभी तक 302 संदिग्ध सैंपलों की जांच की गई है, जिसमें से 49 पॉजिटिव निकल चुके हैं। जहां तक कोरोना के आउटब्रेक का मामला है तो सबसे ज्यादा मामले पूर्वी गोदावरी से हैं और यहां 11 केस मिले हैं। इसके बाद गुंटूर में 9, कडपा में 8, विशाखापत्तनम में 5 और एनटीआर में 3 मामले हैं। काकीनाडा, एलुरु और बापटला में 2-2 मामले हैं, जबकि कुछ अन्य जिलों में 1-1 मामला दर्ज हुआ है।

इन सभी 49 कोविड मरीजों में 24 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और इनका इलाज चल रहा है। जबकि 16 मरीज कोविड के माइल्ड लक्षणों के साथ घर पर आइसोलेशन में हैं। अभी तक 5 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल रोजाना नए मामले मिलने के चलते प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है और स्वास्थ्य विभाग ने भी अलग-अलग जिलों में निगरानी बढ़ा दी है। जिला रैपिड रिस्पॉन्स टीमें भी मरीजों की हालत को बारीकी से देख रही हैं और उनसे जुड़े लोगों को ट्रैक कर रही हैं ताकि उनके संपर्क में आए लोगों का पता चल सके और उनकी भी जांच की जा सके। विभाग का कहना है कि मरीजों की जांच के लिए आरटी-पीसीआर किट उपलब्ध हैं। अस्पतालों में कोविड की तैयारियां चाक-चौबंद की जा रही हैं।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email