व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

Bank Holiday : अगर आपको बैंक में पैसे जमा करने, चेक क्लियर कराने, ड्राफ्ट बनवाने या किसी अन्य जरूरी काम के लिए शाखा जाना है तो यह खबर आपके काम की है। इस सप्ताह के अंत में कई राज्यों में बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रह सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेने चाहिए।

22 से 25 जून तक बैंक रहेंगे खुले: 22 जून से 25 जून (गुरुवार) तक देशभर में सरकारी और निजी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इन दिनों बैंकिंग सेवाएं नियमित तरीके से संचालित होंगी।

26 जून से शुरू हो रही हैं छुट्टियां

आरबीआई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 26 जून (शुक्रवार) को मुहर्रम के अवसर पर कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी। इसलिए ग्राहकों को अपने शहर की बैंक छुट्टी सूची जरूर देखनी चाहिए।

27 जून (शनिवार) को महीने का चौथा शनिवार है। इस कारण देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28 जून (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में जिन राज्यों में 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी है, वहां लगातार तीन दिन बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं।

जुलाई में कब और कहां बैंकों में है छुट्टी

अगर जुलाई की बात करें तो 6 दिन बैंक अलग-अलग स्थानों पर त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को पूरे देश के बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। जबकि, सभी रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार MHIP डे के तहत आइजाल में बैंक 6 जुलाई को बंद रहेंगे। वहीं, 9 जुलाई को शिलांग में छुट्टी है। जबकि, भुवनेश्वर, देहरादून, इंफाल में बैंक स्थानीय त्योहारों जैसे रथ यात्रा, कांग, हरेला के चलते 16 जुलाई को बंद रहेंगे। इसके बाद 17 जुलाई को शिलांग में बैंक नहीं खुलेंगे। इसके बाद खर्ची पूजा के चलते 22 जुलाई को बैंक अगरतला में बंद रहेंगे। जुलाई में दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार को छोड़र कोई ऐसी छुट्टी नहीं है, जिसकी वजह से पूरे देश के बैंक एक ही दिन बंद रहें।

ऑनलाइन सर्विस रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और अन्य यूपीआई ऐप के जरिए पैसे भेजे और प्राप्त किए जा सकेंगे। वहीं एटीएम से नकदी निकासी और जमा की सुविधा भी जारी रहेगी।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email