टॉप स्टोरी

उधमपुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस खाई में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई घायल

उधमपुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस खाई में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई घायल

-अस्पताल में कई घायलों की हालत गंभीर, एलजी मनोज सिन्हा ने जताया दुख

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री बस खाई में गिर गई है। इस भीषण हादसे में 16 लोगों की जान जाने की खबर है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। यह घटना तब हुई, जब बस रामनगर से उधमनगर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक ऊंची पहाड़ी पर बने रोड से गुजरती हुई बस का एक खतरनाक मोड़ के पास नियंत्रण खो गई। यह हादसा सोमवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के साथ हैं। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके अलावा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मेरी उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर से बात हुई है। उनका कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन समय रहते शुरू हो गया था और घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री का कहना है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट भी किया जा सकता है। ऐसा इसलिए ताकि जम्मू-कश्मीर के बाहर भी बड़े अस्पतालों में इलाज कराया जा सके। यह हादसा इतना भीषण था कि घायलों की संख्या और बढ़ने का डर है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर है। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, जितेंद्र सिंह का कहा है कि स्थानीय प्रशासन के भी लगातार संपर्क में हूं ताकि घायलों को इलाज में किसी तरह की देरी ना हो।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email