Big News on LPG Booking : घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों परिवारों के लिए जरूरी खबर है. इंडियन ऑयल (IndianOil) ने LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब पूरे देश में शहर, गांव और दूरदराज के इलाकों में रिफिल बुकिंग के लिए अनिवार्य गैप तय कर दिए गए है. इनका मुख्य फोकस है कि बिना जरूरत के जल्दी-जल्दी बुकिंग न हो और गैस की सप्लाई व्यवस्था बेहतर बने.
उज्ज्वला योजना (PMUY) के ग्राहक सभी उज्ज्वला कनेक्शन वाले परिवारों के लिए अब रिफिल बुकिंग का अनिवार्य गैप 45 दिन है. यानी पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 45 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक किया जा सकेगा. आपको बता दें कि भारत सरकार ने साल 2016 में देश की महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर देने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की थी और इस योजना के जरिए देश की करोड़ों महिलाओं को फ्री सिलेंडर की सुविधा मिल रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जून 2025 तक, पेट्रोलियम मंत्री ने 10.33 करोड़ से अधिक कनेक्शन दिए हैं.
गांव और शहर के लोगों के लिए गैस बुकिंग का नियम
सामान्य (Non-PMUY) उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम है. इसमें SBC (Single Bottle Connection) यानी एक सिलेंडर वाला कनेक्शन वालों के लिए अनिवार्य गैप 25 दिन का है. DBC (Double Bottle Connection) यानी दो सिलेंडर वाला कनेक्शन वालों के लिए अनिवार्य गैप 35 दिन और छोटे सिलेंडर (5 KG और 10 KG) के लिए अलग नियम है.
5 KG घरेलू सिलेंडर शहर या उपनगर क्षेत्र में 9 दिन का गैप पर मिलेगा. गांव या दूरदराज क्षेत्र में 16 दिन का गैप पर मिल जाएगा. वहीं, 10 KG कंपोजिट सिलेंडरशहर या उपनगर क्षेत्र में 18 दिन का गैप पर और गांव या दूरदराज क्षेत्र में 32 दिन का गैप पर मिलेगा. ये नियम पूरे देश में एक समान लागू होंगे.
गैस बुकिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करेंगे तो सिस्टम खुद बुकिंग को ब्लॉक कर देगा. नया गैप पिछले सिलेंडर की सफल डिलीवरी की तारीख से गिना जाएगा. सभी क्षेत्रों में एक ही नियम लागू हैं. इंडियन ऑयल ने कहा है कि यह बदलाव सभी ग्राहकों के लिए ट्रांसपरेंसी और एक जैसी व्यवस्था बनाने के लिए किया गया है. इससे अनावश्यक बुकिंग रुकेगी और जरूरतमंद लोगों को समय पर सिलेंडर मिल सकेगा.
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
- अपने पिछले सिलेंडर की डिलीवरी की तारीख याद रखें.
- उसी के हिसाब से 25, 35 या 45 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करें.
- बुकिंग के लिए mLPG ऐप, MyLPG.in वेबसाइट या अपने लोकल डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें.
- अगर कोई समस्या हो तो अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर या इंडियन ऑयल के आधिकारिक चैनल पर मदद लें.
ये नए नियम उन परिवारों के लिए थोड़ी असुविधा पैदा कर सकते हैं जो पहले जल्दी-जल्दी बुकिंग कर लेते थे, लेकिन लंबे समय में यह गैस की बचत और बेहतर गैस डिस्ट्रीब्यूशन के लिए फायदेमंद साबित होगा.
सरकार और इंडियन ऑयल का लक्ष्य है कि एलपीजी की सप्लाई व्यवस्था और मजबूत बने. आम उपभोक्ताओं से अपील है कि वे नए नियमों का पालन करें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो. नए नियमों से पहले जिन लोगों ने जल्दी बुकिंग की थी, उन्हें अब नया गैप पूरा होने तक इंतजार करना होगा. इंडियन ऑयल ने सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी इन नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. यह बदलाव घरेलू एलपीजी उपयोगकर्ताओं के लिए अनुशासन लाने वाला कदम है. अगर आप भी एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं तो अपने पिछले बुकिंग की डेट चेक करें और इन नए नियम के अनुसार प्लानिंग करें.(एजेंसी)
















.jpg)













