खेल

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

मुम्बई : उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंधी को इस भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम से डेब्यू का अवसर मिल सकता है। इसका कारण है कि इस साल भारतीय टीम का काफी व्यस्त कार्यक्रम है और उसे अपनी धरती के साथ ही विदेशी मैदानों पर भी काफी क्रिकेट खेलना है। इसी को देखते हुए ये भी हो हो सकता है भारतीय बोर्ड दो टीमें उतारे जिस एक अनुभवी और दूसरी युवा क्रिकेटरों से भरी रहेगी। उसे जून से लेकर अक्टूबर तक लगाता कई टीमों से खेलना है। इसी दौरान उसे जिम्बाब्वे के अलावा नई टीम आयरलैंड से भी खेलना है। वैभव ने पिछले कुछ समय से भारतीय अंडर 19 के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी को देखते हुए उन्हें इस साल के अंत में एशियाई खेलों में उतरने का अवसर मिल सकता है।

वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं, जिसके बाद जुलाई में वह सीमित ओवरों के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। भारतीय टीम इस दौरान 5 टी20 के साथ ही 3 एकदिवसीय मैच खेलेगी। इसके अलावा इस व्यस्त कार्यक्रम के बीच दो नए दौरे भी जुड़ सकते हैं। इंग्लैंड पहुंचने से पहले भारत डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की छोटी सीरीज खेल सकता है। वहीं श्रीलंका क्रिकेट समुद्री तूफान ‘दित्वह’ से हुए नुकसान की कमी पूरी करने के लिए भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से पहले तीन टी20 मैच खेलने का अनुरोध कर सकती है।

वहीं भारतीय टीम को सितंबर में अपनी ही धरती पर वेस्टइंडीज से 3 एकदिवसीय और 5 टी20 खेलने हैं। इसके अलावा यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसी समय जापान में 2026 एशियाई खेल 25 सितंबर -3 अक्टूबर के बीच होने हैं। भारतीय टीम ने पिछली बार एशियाई खेलों में पदक जीता था जिसे वह बरकरार रखने के लिए अच्छी टीम के साथ उतरेगी। ऐसे में वह जिम्बाब्वे के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए दूसरी टीम के साथ उतरेगी।

टी20 विश्वकप जीतने के बाद अब भारतीय टीम 2027 एकदिवसीय विश्वकप जीतना चाहेगी। इसी को देखते हुए सीरीज श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड के खिलाफ टी20 और एशियाई खेलों में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते हुए उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या जैसे उभरते खिलाड़ियों को अवसर दिया जा सकता है। प्रियांश ने घरेलू क्रिकेट और टी20 प्रारुप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email