राष्ट्रीय

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, जांच एजेंसियां सक्रिय

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के नौ बड़े और प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच मिली इन कॉल के बाद शिक्षण संस्थानों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराकर सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

धमकी पाने वाले स्कूलों में दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट, श्रीनिवासपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के केम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर का इंडियन स्कूल, न्यू राजेंद्र नगर का वनस्थली स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल तथा रोहिणी के वेंकटेश्वर, सीएम श्री और बाल भारती स्कूल शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय यह है कि सभी कॉल लगभग एक ही समय अंतराल पर की गईं।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सभी परिसरों की गहन तलाशी ली है। हालांकि, शुरुआती जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है। एजेंसियां तकनीकी जांच के जरिए कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए फिलहाल सभी संबंधित स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email