Under-19 World Cup : भारत के वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में टूर्नामेंट की अपनी पहली सेंचुरी जड़ी. खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम को वैभव ने दमदार शुरुआत दिलाई. इस शतकीय पारी में उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.
बडे़ मैच में बड़ी पारियां
- 68 vs अफगानिस्तान, सेमीफाइनल
- 151* vs इंग्लैंड, फाइनल
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
अब अंडर-19 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड वैभव सू्र्यवंशी के नाम हो चुका है. वैभव ने 14.1 ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से बाउंड्री पार भेजते हुए डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा. बेबी एबी के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने 2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में छह मैच में 20 छक्के मारे थे. मगर वैभव ने 23* सिक्स मारकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया.

विराट-शुभमन सरीखे दिग्गजों को पछाड़ा
इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 2008 के वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे तन्यय श्रीवास्तव को भी पछाड़ दिया. वैभव अब यूथ वनडे में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. फाइनल से पहले वैभव सूर्यवंशी को 80 रन की जरूरत थी, इस आंकड़े का पार करते ही वह तन्मय श्रीवास्तव को पछाड़ते हुए यूथ वनडे में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. टूर्नामेंट में वह पहले ही विराट कोहली, सरफराज खान, शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद जैसे स्टार प्लेयर्स को पीछे छोड़ चुके हैं.(एजेंसी)
















.jpg)









