T20 World Cup : पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के रुख पर कायम है। रिपोर्ट्स है कि वह आईसीसी के संभावित ऐक्शन से निपटने की कानूनी रणनीतियों पर भी काम कर रहा है। इस बीच पूरे मामले पर पाकिस्तानी मीडिया में बहुत सारी ऐसी बातें कही जा रही हैं जिनका सच के दूर तलक कोई वास्ता नहीं है। ये जताने की कोशिश की जा रही कि पाकिस्तान के पैंतरे से तो 'भारत और आईसीसी के हाथ-पांव फूल गए' हैं। इमर्जेंसी बैठक की कपोलकल्पित बातें की जा रही हैं जिनका न सिर है और न ही पैर। जिन्हें देख-सुनकर आपको भी हंसी आएगी।
पाकिस्तानी मीडिया पूरे मसले पर ये दिखाने की कोशिश कर रही है कि पीसीबी के 'मास्टरस्ट्रोक' ने खलबली मचा दी है और पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। ARY न्यूज पर पत्रकारों और क्रिकेट एक्सपर्ट के पैनल पर चर्चा के दौरान दावा किया गया कि मुंबई में आईसीसी की इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई गई है ताकि कोई रास्ता निकाला जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज जिसका सच के कोई वास्ता ही नहीं!
यूट्यूब शो पर अक्सर पूर्व क्रिकेटरों के संग नजर आने वाले नोमान नियाज ने टीवी शो पर यहां तक दावा किया कि आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और सीईओ संजोग गुप्ता मुंबई में मीटिंग कर रहे हैं।
दावा- जय शाह और संजोग गुप्ता की मुंबई में इमर्जेंसी बैठक
नियाज ने कहा, 'हमारे पास ब्रेकिंग न्यूज है कि आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, सीईओ संजोग गुप्ता और बीसीसीआई के डिजिटल प्रोजेक्ट के हेड मुंबई में जुटे हैं। क्यों? क्योंकि ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स भारत बनाम पाकिस्तान मैच का नहीं होना अफोर्ड नहीं कर सकते। वे चिंतित हैं कि भारत-पाकिस्तान मैच नहीं हुआ तो ब्रॉडकास्टिंग राइट्स तो छोड़िए, उनकी इकॉनमी के लिए भी ये एक मसला हो जाएगा।'
सच- मुंबई नहीं, मिलान में थे जय शाह और संजोग गुप्ता
नोमान का दावा सच से कोसो दूर है। जिस वक्त वह दावा कर रहे थे कि जय शाह और संजोग गुप्ता मुंबई में मीटिंग कर रहे हैं, उस वक्त दोनों मुंबई में थे ही नहीं। हां, दोनों साथ में है लेकिन मुंबई नहीं बल्कि मिलान में हैं। शाह और गुप्ता इंटरनेशनल ओलिंपिंक कमिटी के सेशन के लिए फिलहाल मिलान में हैं। क्रिकेट जर्मनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दोनों की तस्वीर भी पोस्ट की है।
जय शाह और संजोग गुप्ता ने मिलान में क्रिकेट जर्मनी के अलावा क्रिकेट स्वीडन, क्रिकेट डेनमार्क और क्रिकेट जर्सी के साथ मीटिंग की है। ये मीटिंग क्रिकेट को परंपरागत रूप से मजबूत गढ़ों से बाहर भी मजबूत करने के उद्देश्य से हुई है।(एजेंसी)
















.jpg)









