व्यापार

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

- सेंसेक्स 2400 अंक उछला, ‎‎निफ्टी 25700 के पार

मुंबई : एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ शुरुआत की। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील की आधिकारिक घोषणा होते ही निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते का एलान किया, जिसके तहत भारतीय सामानों पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शानदार बढ़त के साथ 85,323 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में तेजी और तेज हो गई।

सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 2,492.06 अंक की उछाल के साथ 84,158.52 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी दमदार तेजी के साथ 26,308 अंक पर खुला। सुबह 9:23 बजे यह 760.70 अंक की बढ़त के साथ 25,849.10 अंक पर ट्रेड करता नजर आया। पॉल एसेट के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट और 129 वेल्थ फंड के फंड मैनेजर प्रसेनजीत पॉल ने कहा कि भारत-अमेरिका का यह ऐतिहासिक व्यापार समझौता भारतीय शेयर बाजार को लेकर बनी अनिश्चितता को काफी हद तक खत्म करता है। इससे वैश्विक निवेशकों की सोच में स्पष्ट बदलाव आया है। टैरिफ बढ़ने की आशंका के कारण जिन विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से दूरी बना रखी थी, उनके लिए अब माहौल फिर से सकारात्मक हो गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समझौते का सबसे ज्यादा लाभ आईटी सर्विसेज, कपड़ा उद्योग और ऑटो पार्ट्स जैसे निर्यात-आधारित सेक्टरों को मिलेगा। ये वे सेक्टर हैं जो पहले उच्च टैरिफ की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब राहत मिलने से इनकी कमाई और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बेहतर हो सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते का एलान कर दिया। इस समझौते के तहत भारतीय सामानों पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस फैसले से कई प्रमुख सेक्टरों को फायदा हो सकता है।

इनमें टेक्सटाइल और परिधान, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग, स्पेशलिटी केमिकल्स, कृषि और सीफूड निर्यात तथा अमेरिका में मौजूदगी रखने वाले चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर मैन्युफैक्चरर्स शामिल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते का एलान कर दिया। इस समझौते के तहत भारतीय सामानों पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

इस फैसले से कई प्रमुख सेक्टरों को फायदा हो सकता है। इनमें टेक्सटाइल और परिधान, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग, स्पेशलिटी केमिकल्स, कृषि और सीफूड निर्यात तथा अमेरिका में मौजूदगी रखने वाले चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर मैन्युफैक्चरर्स शामिल हैं। ट्रेड डील की घोषणा के बाद बाजार में आई जोरदार तेजी से निवेशकों की वेल्थ में जोरदार इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 4,66,96,845 करोड़ रुपये हो गया। जबकि सोमवार को बाजार बंद होने के बाद यह 45,435,628 लाख करोड़ रुपये था।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email