राजधानी

रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा

रतनपुर में बनेगा भव्य ऑडिटोरियम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

मां महामाया के आशीर्वाद से रतनपुर को कॉरीडोर के रूप में करेंगे विकसित : श्री अरुण साव

रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 1 फरवरी को रतनपुर में माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला वर्ष-2026 का शुभारंभ किया। श्री साव ने इस अवसर पर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए और नगर पालिका भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

Open photo NaN

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि रतनपुर पवित्र और पौराणिक नगरी है, इसकी ख्याति दुनिया भर में है। इस ख्याति के अनुरूप यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यह कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रही है। इसके अनुरूप गरिमा बढ़ाने का काम करेंगे। 

Open photo NaN

श्री साव ने बताया कि रतनपुर को कॉरीडोर के रूप में विकसित करने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के धार्मिक स्थलों को सजाने और संवारने का काम हुआ है। मां महामाया की कृपा से रतनपुर को भी संवारेंगे। रतनपुर के तालाबों के सौंदर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Open photo NaN

इसे सुंदर बनाने पूरे मन से कार्य करेंगे। विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी और नगर पालिका के अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप सहित पार्षदगण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email