राष्ट्रीय

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में क्या है नया रेट?

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में क्या है नया रेट?

LPG Price Hike: 1 मार्च शुरू होने के साथ महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल (IOC) ने सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमत आज से लागू हो गई है। हालांकि, 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट पर बोझ बढ़ता है। इसका असर खाने-पीने वाले लोगों पर होता है। 

घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं
 
पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है लेकिन 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट 803 रुपये है। कोलकाता में कीमत 829 और मुंबई में 802.50 है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email