राष्ट्रीय

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री,शपथ ग्रहण समारोह में 6 अन्य मंत्री भी लेंगे शपथ

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री,शपथ ग्रहण  समारोह में 6 अन्य मंत्री भी लेंगे शपथ

Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मध्य, उत्तर और नई दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 कर्मियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। रेखा गुप्ता के साथ छह अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। शपथ ग्रहण से पहले, रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त 8 मार्च 2025 को उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक हैं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया था। शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें एनएसजी कमांडो, दिल्ली पुलिस, और आरएएफ के जवान तैनात हैं।

थोड़ी देर में दिल्ली की सीएम पद की शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गई हैं। इससे पहले रामलीला मैदान पहुंचने से पहले रेखा गुप्ता ने हनुमान जी के दर्शन किए है। कुछ समय बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने वाला है। कुछ ही देर में रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्मंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा के साथ उनकी कैबिनेट शपथ लेगी। कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज के साथ कई साधु-संत भी रामलीला मैदान में आयोज शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर पहुंच चुके हैं

शपथ ग्रहण समारोह के बाद यमुना घाट का दौरा करेगी दिल्ली कैबिनेट

भाजपा नेता और शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वह और उनके छह नए मंत्री आज पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनका पूरा मंत्रिमंडल यमुना घाट पर नदी की सफाई का जायजा लेने जाएगा। दिल्ली चुनाव के महत्वपूर्ण मुद्दों में यमुना नदी की सफाई का मुद्दा सबसे अहम था। (एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email