राष्ट्रीय

डॉ मनमोहन सिंह की समाधि स्थल को विवाद का मुद्दा नहीं बनाएं: बुद्धिजीवी।

डॉ मनमोहन सिंह की समाधि स्थल को विवाद का मुद्दा नहीं बनाएं: बुद्धिजीवी।

सनंत सिंह 

पत्रकार। 

नयी दिल्ली: विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख हस्तियों ने महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समाधि स्थल को राजनीतिक मुद्दा बनाने से दलों से परहेज करने की अपील की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो योगेश कुमार ने कहा है,कि इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी राजनीतिक दलों को इससे परहेज करना चाहिए, क्योंकि डॉ. सिंह का कद विवादों से पड़े रहा है। 

जाने माने समाजसेवी एवं कई जनांदोलनों के वाहक रहे अरविन्द पाठक ने कहा है, कि यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ. सिंह न सिर्फ देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे,बल्कि प्रख्यात अर्थशास्त्री थे। देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है। उन्हें विवादों से दूर रखना चाहिए। 

सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.गिरजेश रस्तोगी कहते हैं, कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह सादगी के प्रतीक थे। उनका जीवन विवादों से दूर रहा है,इसलिए उनके समाधि स्थल को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार सुलतान एस कुरैशी कहते हैँ, कि अभी राजनीति का स्वरुप काफी बदल गया है। अब लोग निधन पर भी राजनीतिक संभावनायें तलाशने लगे हैं। यह ठीक नहीं है। एल.एस.

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email