
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता अब ठीक होता दिख रहा है। जहां कपल पहले अलग-अलग नजर आते थे वहीं अब दोनों के साथ में दिखाई देने लगे हैं। दोनों के साथ आने के बाद उन लोगों के मुंह बंद हो गए जो कपल की तलाक की खबरों फैला रहे थे। अब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने दुनिया को दिखाया है कि दोनों साथ हैं और कपल के बीच सब ठीक हैं। इसी बीच ऐश्वर्या राय ने एक ऐसा काम किया है जिससे बच्चन परिवार बेहद खुश होने वाला है। एक्ट्रेस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। फैंस भी इसके बाद सोशल मीडिया पर खुश हो रहे हैं और ऐश्वर्या राय को बधाई दे रहे हैं।
ऐश्वर्या राय को मिला बड़ा सम्मान
ऐश्वर्या अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं, लेकिन इस बार वह अपने काम को लेकर सम्मान की पात्र साबित हुई हैं। वैसे तो ऐश्वर्या राय ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी फिल्म जोधा अकबर जो साल 2008 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इसमें ऐश्वर्या के साथ एक्टर ऋतिक रोशन ने लीड रोल प्ले किया था। लगभग 16 साल बाद इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के किरदार को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) ने इंटरनेशनल लेवल पर खास पहचान दी है। अकेडमी ने अपने पोस्ट के जरिए ये बड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की।
ऐश्वर्या राय के लंहगे की हो रही तारीफ
एकेडमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के एक खास हिस्से को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या के किस लहंगे को सम्मान दिया है। यह वही लंहगा है जो जोधा अकबर में ऐश्वर्या ने विवाह के समय पहना था। यह खूबसूरत लहंगा राजपूताना थीम पर आधारित था और इसे देखकर आज भी लाखों लोग प्रभावित होते हैं। ये लहंगा एकेडमी म्यूजियम का’कलर इन मोशन’ प्रदर्शनी का हिस्सा बना है। इस लहंगे में जीवंत जरदोजी कढ़ाई, मोर की आकृति और राजसी शान के आभूषण शामिल हैं। इसे डिजाइन करने वाली मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने इसे सिर्फ एक पोशाक नहीं, बल्कि भारतीय विरासत का प्रतीक बताया है। एकेडमी ने अपने पोस्ट में इस ड्रेस की बारीकियों के बारे में भी बताया। उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा के समृद्ध इतिहास और कलात्मकता का उदाहरण बताया है। (एजेंसी)