मनोरंजन

रणबीर कपूर की हुई ‘धूम 4’ में एंट्री, इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर

रणबीर कपूर की हुई ‘धूम 4’ में एंट्री, इंस्टाग्राम पर फोटो की शेयर

Ranbir Kapoor In Dhoom 4: आज, 28 सितंबर, 2024 को रणबीर कपूर अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एनिमल एक्टर रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को गुड न्यूज मिली है। जिसे सुनकर हर कोई खुशी से उछल पड़ा है। खबर है कि रणबीर कपूर अब खुद धूम 4 का हिस्सा होंगे। एनिमल स्टार एक बार फिर फैंस को ब्लॉकबस्टर फिल्म देने की ओर बढ़ गए हैं। जब भी धूम 4 की बात होती है तो लोगों के दिल दिमाग में बाइक और जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन ही आते हैं, अब इस लिस्ट में रणबीर कपूर भी इसमें शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही शूटिंग से जुड़ी भी जानकारी सामने आ गई है, तो चलिए आपको धूम 4 से जुड़ी अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रणबीर कपूर होंगे ‘धूम 4’ का हिस्सा 
रणबीर 28 सितंबर को 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में खबर है कि रणबीर कपूर का नाम “धूम 4” के फाइनल हो चुका है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर की और बताया कि रणबीर कपूर का नाम धूम 4 के लिए कन्फर्म हो चुका है। ये खबर आते ही सोशल मीडिया पर फैल गई है। हर कोई रणबीर को धूम 4 में देखने को बेताब हो रहा है।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email