मनोरंजन

बेमिसाल विलेन मदन पुरी

बेमिसाल विलेन मदन पुरी

आज मदन पुरी साहब की पुण्यतिथि है। 13 जनवरी 1985 को मदन पुरी जी का निधन हुआ था। मदन पुरी अमरीश पुरी जी के बड़े भाई थे। फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त पर इनका बहुत नाम था। ढेरों फिल्मों में आपने इन्हें अच्छे-बुरे कैरेक्टर्स निभाते हुए देखा होगा। इत्तेफाक ही है कि कल इनके छोटे भाई अमरीश पुरी साहब की पुण्यतिथि भी थी। वैसे, तस्वीर के मध्य में आप जिस तीसरे शख्स को देख रहे हैं वो अमरीश पुरी जी व मदन पुरी जी के बड़े भाई चमन पुरी जी हैं। और वो भी अपने वक्त के नामी चरित्र अभिनेता हुआ करते थे। ये चमन पुरी जी ही थे जिन्होंने सबसे पहले फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया था। खैर, बात मदन पुरी जी के बारे में ही करते हैं। मदन पुरी साहब ने पंजाबी फिल्मों में भी खूब काम किया था। और अपने 50 साल के करियर में इन्होंने 400 से ज़्यादा फिल्मों में एक्टिंग की थी। साल 1941 में आई खजांची इनकी पहली फिल्म बताई जाती है। हालांकि ये पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि मदन पुरी जी ने उसी फिल्म से अभिनय के सफर का आगाज़ किया था। वैसे, इस फिल्म से एक रोचक बात ये भी जुड़ी है कि इसमें प्राण साहब ने भी काम किया था। और उस ज़माने में प्राण साहब एकदम युवा थे। मदन पुरी साहब के बारे में ढंग से तब लिखूंगा जब इनके जीवन पर लिखी एक किताब पढ़ लूंगा। वो किताब इनके बेटे कमलेश पुरी जी ने लिखी थी। मदन पुरी जी को किस्सा टीवी का नमन। 

 

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email