प्रभात महंती
महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ पर्यावरण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु संस्था के ईको गार्डन में छात्राओ के द्वारा साफ सफाई, खरपतवार नष्ट करना, पौधों की कटाई छटाई एवं नए पौधे लगाने का कार्य किया गया हरियाली को बढ़ावा देने हेतु छात्राओ के द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा के द्वारा किया गया महासमुंद के मिनी स्टेडियम में चल रहे विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में संस्था की छात्राओ ने व्यायाम शिक्षक श्री ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में शून्य से अट्ठारह वर्ष बालिका समूह में 100 मीटर दौड़ में कु मोनिका, लंबी कूद में कु लोकेश्वरी ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया, कबड्डी में विजेता, खो खो और संखली में उप विजेता का स्थान प्राप्त किया कुमारी गीतांजलि साहू, छाया साहू, नीलम, लछनी, रानू पटेल, कविता पटेल, अंजू, वर्षा, सरस्वती शामिल रहे इस उपलब्धि हेतु संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती टामेश्वरी साहू व्याख्याता गण श्रीमती रागिनी चन्द्राकर, श्रीमती अनुपमा मानिकपुरी, श्री संतराम साहू, श्री श्रवण कुमार सिन्हा, श्री चित्रसेन साहू, निधि अग्रवाल, मनीषा तिर्की, शिक्षक महेंद्र ध्रुव, रेणुका चन्द्राकर, भानेन्द्र सिंह बिसेन, कार्यालयीन कर्मचारी श्री केशव कन्नौजे, मनीषा राजपूत, दुलारी, सुरेखा ने बधाई दिया.