महासमुन्द

रामनवमी में निकली भव्य शोभायात्रा।

रामनवमी में निकली भव्य शोभायात्रा।

प्रभात महंती 

महासमुंद : सर्व हिन्दू समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर शहर में भव्य शोभयात्रा निकाली गई। शोभयात्रा की शुरूवात खरोरा स्थित पुराना नाका से हुई। अयोध्या में विराजमान श्री रामलला की प्रतीकात्मक प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्यमार्ग में बस स्टैंड, स्वामी चौक, नेहरू चौक, गांधी चौक होते हुए पुराना शासकीय अस्पताल के पास समाप्त किया गया। शोभयात्रा में सहभागिता निभाने पूरा शहर उमड़ पड़ा। शिव सेना द्वारा निकाली गई रामलला की शोभयात्रा को सर्व हिन्दू समाज के लोग भी शामिल हुए।

Open photo

Open photo

यहाँ देखे विडियो :- 

अयोध्या में श्रीरामलला के विराजगान होने के बाद यह पहली रामनवमी मनाई जा रही है, जिसको लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखा गया। महिलाएं सहित बच्चे, बुजुर्ग बड़ी तदाद में शोभायात्रा में शामिल रहीं। डीजे और धूमाल की धुन में महिलाएं एवं युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। श्रीरामलाल की प्रतीकात्मक प्रतिमा के दर्शन कर लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही गुरूकुल आश्रम कोसरंगी के ब्रह्मचारियों द्वारा किए गए करतब भी आकर्षण का केंद्र रहा।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email