रायपुर : लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी की आगामी वर्षों में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आवे इस दृष्टि से प्रदेश स्तरीय संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी की सहमति से लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर लोकतंत्र सेनानी दिवाकर तिवारी, रायपुर एवं प्रदेश प्रभारी पद पर द्वारिका जायसवाल, मुंगेली को नियुक्ति प्रदान की है।
उसी प्रकार लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर प्रहरी अमित छाबड़ा, डोंगरगढ़ व प्रदेश प्रभारी विनोद तिवारी रायपुर को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी ने दत्ता त्रिपुरवार, बिलासपुर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उपासने ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी शीघ्र ही अपनी प्रांतीय व जिला कार्यकारिणियों का गठन करेंगे।