व्यापार

आज सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट...

आज सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट...

Prices of Gold And Silver : सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सोने की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 45 रुपए की गिरावट के साथ 58774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली।

वहीं सोने के वैश्विक कीमतें गुरुवार सुबह मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रही थी। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 5 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 266 रुपए की गिरावट के साथ 75,228 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। वहीं 5 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 253 रुपए की गिरावट के साथ 73,751 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।

Gold silver prices fall sharply rs 2072 broken silver rs 723 gold becomes  cheaper in bullion markets - Business News India - Gold Price Today: सोने- चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ₹2072

गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.90 डॉलर की बढ़त के साथ 1949 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 5.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1920.98 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

सोने के साथ ही चांदी के वैश्विक भाव में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 24.66 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 24.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।(एजेंसी)

 

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email