टॉप स्टोरी

भजनलाल मंत्रिमंडल में शामिल हुए किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी ली शपथ, देखें मंत्रियों की पूरी सूची

 भजनलाल मंत्रिमंडल में शामिल हुए किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी ली शपथ, देखें मंत्रियों की पूरी सूची

जयपुर: राजस्थान के मंत्रिमंडल का विस्तार कार्यक्रम जारी है। भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में सबसे पहले सवाई माधोपुर से विधायक किरोड़ीलाल मीणा ने शपथ ली है। दूसरे कैबिनेट मंत्री के रूप में गजेंद्र सिंह खींवसर ने शपथ ली है। तीसरे कैबिनेट मंत्री के रूप में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शपथ ली। कुल 21 मंत्रियों को इस कार्यक्रम शपथ दिलाई जाएगी।

इन 7 विधायकों ने ली सबसे पहले मंत्री पद की शपथ

सबसे पहले शपथ लेने वालों में किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल हैं। झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, फिर रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर ने शपथ ली। छठे मंत्री के रूप में जोधपुर जिले की लूणी से विधायक जोगाराम पटेल ने शपथ ली। पटेल के बाद पुष्कर से विधायक सुरेश सिंह रावत ने शपथ ग्रहण की।

जैतारण से विधायक अविनाश गहलोत, सुमेरपुर से विधायक जोराराम कुमावत ने भी शपथ ली है। प्रतापगढ़ से विधायक हेमंत मीणा ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। मालपुरा से विधायक कन्हैयालाल चौधरी भी मंत्री बने। चौधरी के बाद सुमित गोदारा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

राजस्थान के भजनलाल मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की सूची

मंत्री

झाबर सिंह खर्रा

हीरालाल नागर

कन्हैया लाल चौधरी

विजय सिंह चौधरी

प्रताप पुरी महाराज

जवाहर सिंह बैडम

अर्जुनलाल गर्ग

अरुण चौधरी

जोगाराम पटेल

राज्यवर्धन सिंह राठौड़

लालाराम मेघवाल

हरि सिंह रावत

वीरेंद्र सिंह

अविनाश गहलोत

प्रताप सिंह सिंघवी

डॉ शैलेश सिंह

जबर सिंह सांखला

सुमित गोदारा

संजय शर्मा

गोवर्धन वर्मा

विक्रम सिंह जाखड़

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email