राष्ट्रीय

सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग पर सेंट एंजेल्स में खुशी की लहर

सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग पर सेंट एंजेल्स में खुशी की लहर

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज एक बार फिर इतिहास रचा है। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग करके इसरो ने भारत की ताकत को अंतरिक्ष में स्थापित किया है। भारत की इस महान उपलब्धि पर आज सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं में खुशी का माहौल रहा।

आज इस ऐतिहासिक अवसर पर स्कूल कैंपस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग पर खुशी जताई। इस अवसर पर प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि आज भारत ने अपना पहला सोलर मिशन आदित्य एल-1 सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर सफलतापूर्वक श्रीहरिकोटा से लांच कर दिया है।

इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में आराध्या, आनियां, वंशिका, आरची, आस्था, अदिति, काजल, कशिश, माही, मानसी, रिया, सलोनी, सोनिया, तनवी, वर्षा, कार्तिक, भव्य, समर, अभय, सार्थक, अनु, भविष्य, हर्षित, जतिन, यश आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिवम, अमन, बबलेश, विक्रांत, कुलदीप, अमित, अभिषेक, शिखा, राजीव, कृष्ण आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email