राष्ट्रीय

आपसी विवाद में चाकूबाजी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है

आपसी विवाद में चाकूबाजी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है

इन्दौर : आपसी विवाद में चाकूबाजी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें एसिडिटी की समस्या के चलते महिला ने ली डकार जिस पर विवाद हो गया। मामले में बताया जा रहा है कि महिला घर में जोर-जोर के डकार लिया करती है। पड़ोसी द्वारा इसपर आपत्ती जताने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष द्वारा चाकू से हमला किया गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के संजय नगर का है। थाना प्रभारी मनीष लोधी के अनुसार राहुल पिता दिनेश सिरसीवाल निवासी संजय नगर की शिकायत पर आकाश टाटा वाले और राजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी राहुल ने पुलिस को बताया कि, उसकी मम्मी अंजू को बहुत अधिक एसिडिटी होती है जिसके कारण वह जोर-जोर से डकारे ले रहीं थीं।

घर के पीछे बने मकान में रहने वाली एक अन्य महिला कहने लगी कि, इतना शोर क्यों कर रहे हो। जिसके कुछ देर बाद अंजू के पति दिनेश ने पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहने की बात कही। इसी बात पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में चाकू भी चले, जिसमें एक पक्ष के हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना को लेकर दूसरे पक्ष आकाश पिता नरेश ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई कि, हमेशा घर के पीछे मकान से काफी शोर आता है। रविवार को ही आकाश की पत्नी ने शोर ना मचाने के लिए पड़ोस में रहने वाले राहुल के परिवार से बात की थी। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email