भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन रामानुजगंज विधानसभा अंतर्गत बलरामपुर नगर स्थित आडिटोरियम में छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जिला प्रभारी अखिलेश सोनी,जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जहां अजय जामवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत कैडर के निर्माण और प्रशिक्षण की जरुरत पर बल देते हुए कहा कि अब भाजपा के कार्यकर्ताओं को बूथ के विस्तार और सशक्तिकरण हेतु जुटना है आगामी 17 से 27 मार्च तक दस दिवस तक चलने वाले बूथ सशक्तिकरण अभियान को उत्सव के रुप में मनाने का आह्वान किया जहां विस्तारक शक्ति केंद्र स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने हेतु कमर कस कर उतरेंगे इस विधानसभा स्तरीय कार्यशाला को पवन साय, रामविचार नेताम, अनुराग सिंह देव, देवेन्द्र तिवारी ने भी विषयवार संबोधित किया।

यहां देखें video- 

 

Categorized in: