खास दिन पर प्रदर्शित होगा पुष्पा-2 का टीजर

मुंबई : दक्षिण भारत के सुपर सितारे अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा: द रूल को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं। यह फिल्म वर्ष 2021 में प्रदर्शित पुष्पा: द राइज का दूसरा भाग है।दो वर्ष पूर्व पुष्पा: द राइज के जरिये उत्तर भारत के हिन्दी भाषी दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाले अल्लू के एक्शन से लबरेज इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

Pushpa 2 | अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'अवतार 2' के साथ सिनेमाघरों  में...

बॉक्स इंडिया का अनुमान है कि पुष्प: द रूल अपने प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर आय के नए कीर्तिमान स्थापित करने में सफल होगी।साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था कि सभी लोग हैरान हो गए थे। फिल्म को साउथ से लेकर नॉर्थ बेल्ट तक के लोगों ने जमकर प्यार दिया था। अल्लू अर्जुन से लेकर रश्मिका मंदाना तक की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। पुष्पा के बाद इसके अगले पार्ट पुष्पा 2 की चर्चा काफी दिनों से हो रही है।

Allu की 'पुष्पा 2' का बजट होगा 500 करोड़, मेकर्स ने दिया रिलीज डेट का हिंट  - allu arjun pushpa 2 budget 500 crores makers plan release 10 language by  august 2023 tmovs - AajTak

इसी बीच अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि पुष्पा 2 का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज होने वाला है। अल्लू अर्जुन अगले महीने यानी 8 अप्रैल के दिन अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने पुष्पा 2 के टीजर को रिलीज करने का मन बनाया है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पुष्पा- द राइज ने ओपनिंग वीकेंड में मचाया  धमाल, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ - Pushpa The Rise Box Office Collection  Day 3: Allu ...

इस टीजर में फैन्स को अल्लू अर्जुन का नया लुक देखने को मिलेगा, जिसके लिए वे काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार अल्लू अर्जुन इन दिनों पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें यह बताया गया था कि अल्लू अर्जुन ने शाहरुख खान की जवान में कैमियो करने से मना कर दिया था।

Pushpa The Rise To Arya 2 And Others Best Movies Of Allu Arjun On Prime  Video And Others OTT Platform | 'पुष्पा: द राइज' से लेकर 'आर्या 2' तक ये  रही Allu

पुष्पा-2 से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अल्लू ने ऐसा इसलिए किया कि वो पुष्पा 2 की शूटिंग में इतने व्यस्त है कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिल पा रहा है।गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही अल्लू अर्जुन ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। इसका एक कारण उनका हिन्दी फिल्मों में टी सीरीज की फिल्म से डेब्यू करना था। दूसरा उसी वक्त से लोग ये कयास लगा रहे थे कि पुष्पा 2 का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज होने वाला है।

Categorized in: