नई दिल्ली : ऑटो डेस्क। 1980 से 1990 तक की यामाहा बाइक्स की चमक हर किसी को याद है। 1980 से हाल तक लोकप्रिय रही Yamaha RX100 बाइक अपनी स्पीड के लिए पहचानी जाती थी। हालांकि, कंपनी ने कुछ साल पहले इस बाइक को बंद कर दिया था। लेकिन, इसे फिर से नए बदलाव के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आइये जानते हैं इसपर क्या कहती है रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यामाहा ने घोषणा की है कि नेक्स्ट जेनरेशन की आरएक्स 100 को बड़े इंजन और एडवांस फीचर के साथ फिर से लॉन्च किया जाएगा।

नए जेनरेशन वाली बाइक में क्या होगा खास?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यामाहा इंडिया के प्रेसिडेंट Ishin Chihana ने कहा है कि आरएक्स100 फिर से दिखाई देगी। उनके अनुसार, RX100 अपना वर्तमान नाम बनाए रखेगी। इसकी जगह लेने के लिए कोई और मोटरसाइकिल नहीं होगी। कंपनी का कहना है इस बाइक की पहचान को नहीं छिपाया जाएगा।

कैसा हो सकता है इंजन?

उम्मीद की जा रही है कि नई अपकमिंग आरएक्स100 बाइक को पहले से ज्यादा पॉवरफुल इंजन के साथ लाया जाएगा। वर्तमान समय में कंपनी के पास 125 सीसी इंजन वाला फेमस रेडर 125 मॉडल है। वहीं, यामाहा के 150cc और 250cc इंजन वाले मॉडल्स भी खूब पसंद किए जाते हैं। इसलिए, उम्मीद है कि अपकमिंग बाइक 125cc से 250cc रेंज के बीच आ सकती है। इस इंजन के साथ RX100 सीधा Royal Ennfield की मोटरसाइकिलों को

इस वजह से बंद हुई थी Yamaha RX100

yamaha Rx100 को इमिशन नॉर्मस के चलते बंद किया गया था। भारत में आज भी सेकेंड हैंड बाइक डीलर्स पर यह बाइक मौजूद है और भारतीय सड़कों पर भी इसे चलते हुए देखा जा सकता है। 90 के दशक में यामाहा आरएक्स 100 युवाओं के दिलों की धड़कन हुआ करती थी। उस दौर में भी Yamaha Rx 100 सिर्फ 7 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती थी। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो Yamaha Rx 100 की 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती थी।

 

Categorized in: