कादिर रजवी

बगीचा : महिला दिवस के पखवाड़ा के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कांसाबेल में किया गया। शिविर में न्यायाधीश सचिन पाल टोप्पो ने महिलाओं के अधिकार और उनके कर्तव्यों को लेकर जानकारी दी गई।

No description available.

न्यायधीश श्री टोप्पो ने बताया कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार व घरेलू हिंसा होने पर महिलाएं न्यायालय से कैसे न्याय प्राप्त कर सकते हैं, उसकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रताड़ित महिलाएं भरण पोषण प्राप्त कर सकते हैं और महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर का अधिकार प्राप्त है, उन्हें भी पूर्ण स्वतंत्रता है।
इस मौके पर थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ,मेडिकल काउंसलर डाक्टर लिली ग्रेस ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं ,महिला समूह व विभिन्न संस्थाओं की महिलाएं मौजूद रहीं .

Categorized in: