Raipur : अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, ईद के पावन अवसर पर जनहित एवं सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा शासकीय अस्पतालों में मरीजों के परिजनों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बेसहारा, निशक्तजनों, निराश्रितों को 1119 दिनों से निशुल्क भोजन और शरबत-फल वितरित किए गए
ईदुल फ़ित्र, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के पावन अवसर पर राजधानी की सर्वधर्म एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द के संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव भाईचारा कायम करते हुए पर्व मनाया गया।
इस मौके पर संस्थापक, मो. सज्जाद खान के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के 1119वें दिन संस्था द्वारा शहर के विभिन्न जगहों, सामाजिक स्थलों बेसहारे निशक्तजनों और डीकेएस अस्पताल में सैकड़ों निर्धन, जरूरतमंद मरीज के परिजनों को स्वादिष्ट भोजन के साथ फल और शरबत का वितरण किया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था में हर धर्म समाज के लोग जुड़कर, हर समाज-धर्म के पावन पर्वों पर सामाजिक सद्भाव, भाईचारा मानवता के आधार पर वर्षों से विशेष तौर पर इस तरह का आयोजन किया जाता है।
आजके कार्यक्रम में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ राजेंद्र शर्मा, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, फराज खान, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी