कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही हैं। नेहरू-गांधी परिवार का छत्तीसगढ़ के बस्तर से खास नाता रहा है। साल 1955 में पहली बार जवाहर लाल नेहरू बस्तर आए थे। यहां आदिवासी सम्मलेन में शामिल हुए थे। 1972 में इंदिरा गांधी भी आईं थीं। वे अबूझमाड़ में आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की थीं। और उनके साथ पारंपरिक नृत्य भी की थीं।

इनके अलावा राजीव गांधी, सोनिया और राहुल गांधी भी बस्तर आ चुके हैं। ऐसा बताया जाता है कि, गांधी परिवार बस्तर को शुरू से ही खूब पसंद करता था। अब आज प्रियंका गांधी भी बस्तर आ रहीं हैं। देखिए जवाहर लाल नेहरू से लेकर गांधी परिवार के प्रवास की कुछ ऐतिहासिक तस्वीरें…..

दिल्ली में बस्तर के लोक नर्तक दल के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू।

दिल्ली में बस्तर के लोक नर्तक दल के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू।

जवारलाल नेहरू ने जमकर बस्तर के नर्तक दल की जमकर तारीफ की थी।

जवारलाल नेहरू ने जमकर बस्तर के नर्तक दल की जमकर तारीफ की थी।

साल 1955 में पंडित जवाहर लाल नेहरू जब बस्तर आए थे। तो जगदलपुर के जहाज भाटा में लोक नृत्य दल ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया था। नेहरू को आदिवासियों का यह अंदाज काफी पसंद आया था। उन्होंने इसके लिए तारीफ भी की थी। बस्तर के अलावा जवाहरलाल नेहरू रायपुर के कटोरा तालाब भी आए थे। उन्होंने वहां आम सभा को भी संबोधित किया था।

जब इंदिरा गांधी बस्तर आईं थीं तो उन्होंने बस्तर के लोक नर्तक दल के साथ नृत्य किया था।

जब इंदिरा गांधी बस्तर आईं थीं तो उन्होंने बस्तर के लोक नर्तक दल के साथ नृत्य किया था।

1972 में इंदिरा गांधी बस्तर के अबूझमाड़ इलाके के विकास, बच्चों की शिक्षा समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की उन्होंने व्यवस्था करवाई थीं। इंदिरा गांधी ने स्वामी आत्मानंद से मुलाकात के दौरान अबूझमाड़ के लिए कुछ करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद यहां राम कृष्ण आश्रम की शुरुआत हुई। 1980 में वे विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए दोबारा बस्तर आईं थीं।

राजीव गांधी ने जगदलपुर में कांग्रेस भवन का उद्घाटन किया था।

राजीव गांधी ने जगदलपुर में कांग्रेस भवन का उद्घाटन किया था।

साल 1984 में कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे राजीव गांधी सड़क मार्ग के माध्यम से पहली बार बस्तर आए थे। उन्होंने बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में कांग्रेस भवन का उद्घाटन करके कांग्रेस के कार्यकार्ताओं के साथ बैठक की थी। दंतेवाड़ा के गीदम में उन्होंने सभा की थी।

सोनिया गांधी जगदलपुर के जहाज भाटा में कुछ देर के लिए रुकीं थीं।

सोनिया गांधी जगदलपुर के जहाज भाटा में कुछ देर के लिए रुकीं थीं।

बताया जाता है कि, राजीव गांधी का काफिला निकल रहा था। इस बीच पत्रकार मुरलीधर शर्मा ने राजीव गांधी से तीखे सवाल पूछ लिए थे। जिसके बाद पुलिस और नेताओं ने पत्रकार को कई घंटे थाने में बैठा दिया था। हालांकि, जब राजीव गांधी को पत्रकार को थाने में बिठाए जाने का पता चला था तो उन्होंने पुलिस अफसरों को फटकार लगाई थी। फिर पत्रकार मुरलीधर शर्मा को उन्होंने बुलाया और कुछ देर तक चर्चा की थी।

सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की थी।

सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की थी।

साल 1999 में सोनिया गांधी पहली बार बस्तर आईं थीं। बताया जाता है कि, वे ओडिशा जा रहीं थीं। इसी बीच जगदलपुर के जहाज भाटा में कुछ देर के लिए वे रुकीं थीं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की थीं।

राहुल गांधी जब पहली बार बस्तर दौरे पर थे। उस वक्त की तस्वीर।

राहुल गांधी जब पहली बार बस्तर दौरे पर थे। उस वक्त की तस्वीर।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही हैं। जगदलपुर के लाल बाग मैदान में राज्य सरकार की तरफ से आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस सम्मेलन में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।