LPG सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया है। ऐसे में अब से आपको इन्हें ज्यादा कीमत में खरीदना होगा। हालांकि, एक ऐसा तरीका भी है जिससे आप कम कीमत में भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। Paytm के जरिए आप गैस सिलेंडर को कई ऑफर्स के साथ बुक कर पाएंगे। यहां पर आपको कई ऑफर्स भी मिल जाएंगे। हालांकि, ये ऑफर्स हमेशा नहीं दिए जाते हैं। ऐसे में आपको यह देखना होगा कि किस दिन कौन-सा कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

How to book gas cylinder from Paytm:-

1. पेटीएम एप्लिकेशन में लॉगइन करें।
2. फिर रिचार्ज एंड बिल पेमेंट्स पर जाएं और ‘बुक गैस सिलेंडर’ पर क्लिक करें।
3. फिर बुक ए गैस सिलेंडर को सेलेक्ट करें और अपना गैस प्रोवाइडर चुनें।
4. इसके बाद या तो एलपीजी आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर कंटीन्यू पर क्लिक करें।
5. ऐप स्क्रीन पर आपको गैस का अमाउंट लिखा दे जाएगा।
6. गैस सिलेंडर बुक करने के लिए पे पर क्लिक करें। यहां पर एक फास्ट फॉरवर्ड ऑप्शन दिया जाएगा। इसे सेलेक्ट करने पर राशि पेटीअम वॉलेट से अपने आप ही कट जाएगी।

कैसे लगाएं ऑफर्स:- प्रोसीड टू पे से पहले आपको Apply Offers का एक विकल्प दिख जाएगा। यहां पर क्लिक करके आपको कई ऑफर्स दिख जाएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप गैस सिलेंडर को कम कीमत में बुक कर सकते हैं।

 

Categorized in: