प्रभात महंती

महासमुंद : चैत्र प्रतिपदा एवं हिंदू नव वर्ष के साथ ही हिंदू नव वर्ष भी शुरू हो गया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष समिति के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा तुमगांव रोड स्थित मां शारदा मंदिर से संध्या 5..हल्की बूंदाबांदी ,बारिश के मध्य प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान श्री राम जी का आदमकद कटआउट एवं भगवान शिव जी की भव्य मूर्ति, तथा 8 -फीट ऊंचे हनुमान जी की जीवंत बने कलाकार शोभायात्रा में जो हनुमान जी की वेशभूषा में पूरी यात्रा भर आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के साथ भगवा ध्वज लिए में बड़ी संख्या में नौजवानों की टीम चल रही थी जिसमें मुख्य रुप से .नागपुर से पहुंची लगभग 50 से 60 महिला एवं पुरुषों की ढोल धुमाल पार्टी के द्वारा प्रदर्शन कर शहर का पूरा माहौल जय श्री राम के नारों के साथ गुंजने लगा साथ ही पंथी नृत्य, सुआ नृत्य ,कर्मा राउत नाचा, शंखनाद बसना, ने भी अपना प्रदर्शन किया शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से कोसरंगी गुरुकुल के छोटे-मोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया इसी प्रकार शोभायात्रा में 10 हजार से अधिक लोगों ने सफेद व भगवा रंग के ड्रेस कोड के साथ पूरे शहर को भगवा मैय कर दिया वहीं दुर्गा वाहिनी के बालिकाओं ने सिर पर लाल पगड़ी त्रिकुंड धारण कर हाथ में तलवार लेकर जय श्री राम का उदघोष करती रही तुम गांव रोड से बरोड़ा चौक लगभग 3 से 4 किलोमीटर की इस भव्य यात्रा में शहर की महिला पुरुष बच्चे बालिकाएं कतार बद्ध खड़े होकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस हिंदू नव वर्ष के आयोजन में शहर के लगभग- 30. वार्डों में घर की महिलाएं एवं पुरुष ने रंगोली बनाकर साथ में दीप प्रज्वलित कर हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र का स्वागत किया। वही पूरे रास्ते पर विभिन्न समाजसेवी, राजनीति पार्टियां ,एवं अन्य संगठनों ने फल , गन्ने का रस ,शरबत ,खीर पुरी प्रसाद शीतल पेय वितरण किया गया।

पूरी शोभायात्रा के दौरान अंबेडकर चौक से लेकर बरोड़ा चौक तक यातायात पूर्ण रूप से प्रभावित रहा जिससे काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा… इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से विधायक विनोद चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष -राशि महिलांग- पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष- त्रिभुवन महिलांग पूर्व विधायक- डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व राज्य मंत्री- पूनम चंद्राकर ,धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ,देवी चंद राठी खिलावन बघेल, मीना वर्मा, शोभा शर्मा ,मनीष शर्मा ,प्रमोद चंद्राकर, घनश्याम सोनी, राजू सिन्हा, लाल विजय सिंहदेव, रिंकू चंद्राकर ,विपिन शर्मा, महेंद्र वर्मा, राजेंद्र डडसेना, निरंजना शर्मा ,मनोज कांत साहू, श्री विश्वनाथन, निखिल कांत साहू, अमरजीत चावला के अलावा मानव संस्कार सेवा समिति, गुप्ता समाज ,माहेश्वरी समाज ,चंद्रनाहु कुर्मी समाज, छत्तीसगढ़ करण महांती समाज, जिला साहू समाज ,ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य सामाजिक बंधु ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पूरे आयोजन समिति में प्रमुख रूप से विक्रम सिंह ठाकुर ,अग्रज शर्मा. के अलावा बड़ी संख्या में नागरिकजन शामिल रहे।

Categorized in: