वरिष्ठ पत्रकार : उषा पाठक
नयी दिल्ली : देशभर में आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर को उनकी 133वीं जयंती पर याद किया गया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने सुबह यहाँ संसद भवन परिसर के लॉन में बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे,कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी भारतीय संविधान के जनक डॉ. अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी।
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य नेताओं ने भी डॉ.अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने किया था।
देश के अन्य स्थानों से भी इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किये जाने की खबर है।एल.एस।