× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

    पीएम मोदी पहुंचे नीदरलैंड, दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

  • छत्तीसगढ़

    करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप, अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

    करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी का आरोप, अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

    जिला महामसुंद पुलिस की आपराधिक/बदमाश तत्वो पर त्वरित कार्यवाही।

    जिला महामसुंद पुलिस की आपराधिक/बदमाश तत्वो पर त्वरित कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका’

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका’

    बेहतर सड़क, तेज़ परिवहन और बढ़ते रोजगार से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

    बेहतर सड़क, तेज़ परिवहन और बढ़ते रोजगार से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...676869707172737475Next

महासमुंद जिले में मनाया गया 21 अक्टूबर "पुलिस स्मृति दिवस", शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Posted on :21-Oct-2023
महासमुंद जिले में मनाया गया 21 अक्टूबर

प्रभात महंती

जिलाधीश महासमुंद श्री प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चित्ररेखा सोनवानी समेत प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि 

जिले के शहीद परिवारों के परिजनों तथा सम्मानित मीडिया के साथीगणो पुलिस व प्रशासन के अधिकारियो द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर दी गयी श्रद्धांजली

रक्षित केंद्र परसदा महासमुंद में आयोजित किया गया पुलिस स्मृति दिवस शहीद परेड

रक्षित निरीक्षक दीप्ती कश्यप द्वारा किया गया शहीद परेड का नेतृत्व, जिला बल व 20वी वाहिनी के जवान हुए सम्मिलित

महासमुंद : पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को रक्षित केंद्र परसदा मे पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद परेड का आयोजन किया गया.

उक्त कार्यक्रम में शहीद परेड का नेतृत्व करती रक्षित निरीक्षक डिप्टी कश्यप के द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गई ततपश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित आए शहीद परिवारों के परिजनों व अतिथियों के समक्ष वर्ष में शहीद हुए 188 शहीदों के नाम का वाचन किया गया.

शहीदों के नाम वाचन के उपरांत शहीद परिवारों के परिजनों के साथ जिलाधीश महोदय महासमुंद श्री प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री चित्ररेखा सोनवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, एसडीएम महासमुंद श्री उमेश साहू तथा प्रशासन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई.

Read More

मा अम्बे के जयकारे लगाते हुए बाजे गाजे के साथ निकली चुनरी यात्रा

Posted on :20-Oct-2023
मा अम्बे के जयकारे लगाते हुए बाजे गाजे के साथ निकली चुनरी यात्रा

प्रभात महंती 

महासमुंद : गुरुवार शाम 6 हाईस्कूल मैदान से मा अम्बे के जयकारे लगाते हुए बाजे-गाजे के साथ भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुए भव्य चुनरी यात्रा निकली। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, सभापति बबलू हरपाल और गरबा नाइट आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्यों और शहर के नागरिकों साथ नगर की कुल देवी माँ महामाया माता में 51 मीटर की चुनरी चढ़ाने के लिए यात्रा निकली करीब रात 9 बजे मंदिर पहुंच माता में चुनरी चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया।

Read More

बसना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 संदेहियों से 6,82,150 रूपये किया बरामद

Posted on :19-Oct-2023
बसना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 संदेहियों से 6,82,150 रूपये किया बरामद

प्रभात महंती 

07 संदेहियों से टाटा सफारी एवं बलेनो कार तथा ब्रेजा कार से नगदी रकम 6,82,150 रूपये बरामद।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध रकम पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट नाका पलसापाली एवं टोल प्लाजा छुईपाली में पकडी गई नगदी रकम।

No description available.

महासमुंद : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 19/10/2023 को हमराह स्टाफ के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नाका ग्राम पलसापाली एवं टोल प्लाजा छुईपाली में संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते रवाना हुये थे पलसापाली चेक पोस्ट पर उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन  सफेद रंग के टाटा सफारी क्रमाक OD03V9997 को रोककर चेक किया वाहन में चार व्यक्ति बैठे मिले जिन्हे पूछताछ करने पर अपना नाम 01- सुधानिधी दीप पिता नरसिंग दीप उम्र 37 साल साकिन नंदनीनगर बलांगीर थाना व जिला बलांगीर उडिसा 02- राजा साहू पिता अशोक कुमार साहू उम्र 33 साल निवासी कंसारी पाडा थाना व जिला बलांगीर उडिसा 03- अजीत कुम्हार पिता परमा कुम्हार उम्र 18 साल निवासी साहजबहाल थाना व जिला बलांगीर उडिसा 04- सांतनू नंद पिता नीलांचल नंद उम्र 25 साल निवासी तालपाली थाना व जिला बलांगीर उडिसा बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर वाहन के बीच सीट में रखे हरा पीला रंग के बैग के अंदर से 500, 200, 100 रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 2,98,700 रूपये होना पाया गया उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जिनके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में वैध दस्तावेज नही होना बताया जिस पर गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि 2,98,700 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन टाटा सफारी क्रमाक OD03V9997 कीमती 20,00,000 रूपये। कुल जूमला कीमती 22,98,700 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है एवं उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन सफेद रंग के बलेनो क्रमाक OD03X5699 को रोककर चेक किया वाहन में एक व्यक्ति बैठे मिले जिन्हे पूछताछ करने पर अपना नाम चिराग गोवानी पिता गुलाब चंद गोवानी उम्र 19 साल रामेश्वर नगर बलांगीर, थाना व जिला बलांगीर उडिसा बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर वाहन के बीच सीट में रखे काला रंग के बैग के अंदर से 500, 200, 100 एवं 50 रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 83,450 रूपये होना पाया गया उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जिनके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में वैध दस्तावेज नही होना बताया जिस पर गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि 83,450 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन बलेनो क्रमाक OD03X5699 कीमती 4,00,000 रूपये। जूमला कीमती 4,83,450 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है  एवं उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन मारूती ब्रेजा क्र0 OD15 F 7092 को टोल प्लाजा छुईपाली में रोककर चेक किया गया वाहन में दो व्यक्ति बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर अपना नाम 01. मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद जाफर उम्र 23 वर्ष निवासी पेंशनबाडा संबलपुर थाना धनुपाली जिला संबलपुर उडिसा 02. सैय्यद शोहेब अली पिता सैय्यद सब्बीर उम्र 23 वर्ष निवासी माया बगीचा संबलपुर थाना धनुपाली जिला संबलपुर उडिसा वाहन के क्लब बॉक्स में रखे 500-500 के 600 नग नोट जुमला 3,00,000 रूपये भारतीय करंशी नोट होना पाया नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जिनके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिये कि गवाहों के समक्ष नगदी रकम 3,00,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मारूती ब्रेजा क्र0 OD15 F 7092 किमती 8,00,000 रूपये जूमला कीमती 11,00,000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है। 

नाम जिनसे रकम जप्त की गई  - 
01- सुधानिधी दीप पिता नरसिंग दीप उम्र 37 साल साकिन नंदनीनगर बलांगीर थाना व जिला बलांगीर उडिसा 
02- राजा साहू पिता अशोक कुमार साहू उम्र 33 साल निवासी कंसारी पाडा थाना व जिला बलांगीर उडिसा 
03- अजीत कुम्हार पिता परमा कुम्हार उम्र 18 साल निवासी साहजबहाल थाना व जिला बलांगीर उडिसा 
04- सांतनू नंद पिता नीलांचल नंद उम्र 25 साल निवासी तालपाली थाना व जिला बलांगीर उडिसा
05- चिराग गोवानी पिता गुलाब चंद गोवानी उम्र 19 साल रामेश्वर नगर बलांगीर, थाना व जिला बलांगीर उडिसा
06. मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद जाफर उम्र 23 वर्ष निवासी पेंशनबाडा संबलपुर थाना धनुपाली जिला संबलपुर उडिसा 
07. सैय्यद शोहेब अली पिता सैय्यद सब्बीर उम्र 23 वर्ष निवासी माया बगीचा संबलपुर थाना धनुपाली जिला संबलपुर उडिसा

जप्त संपत्ति :-
01- 500, 200, 100 एवं 50 रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 6,82,150 रूपये 
02- एक टाटा सफारी क्रमाक OD03V9997 कीमती 20,00,000 रूपये।
03-  एक बलेनो क्रमाक OD03X5699 कीमती 4,00,000 रूपये
04- मारूती ब्रेजा क्र0 OD15 F 7092 किमती 8,00,000 रूपये 
कुल जूमला कीमती 38,82,150 रूपये।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, स.उ.नि. जयंत बारीक, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, माधोराम यादव, ललित पटेल, आरक्षक किशोर साहू, गुणमणी साहू, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, प्रेमलता नाग एवं एसएसटी टीम के रेवती रमण पटेल, मनोहर सिदार, प्रदीप प्रधान के द्वारा की गई है।

Read More

नवरात्रि के पावन पर्व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में चैतन्य देवियां की झांकी

Posted on :19-Oct-2023
नवरात्रि के पावन पर्व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में चैतन्य देवियां की झांकी

प्रभात महंती 

महासमुंद : नवरात्रि के पावन पर्व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपकार भवन नयापारा तुमगाव रोड में चैतन्य देवियां की झांकी आज दिनांक 18 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ, एवं इसकी शुरुआत ज्योति जगाकर किया गया और जयोति स्वरुप परमात्मा शिव के अवतरण का  सन्देश दिया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद प्रेस क्लब की अध्यक्षा श्रीमती उत्तरा विदानी जी, समाजसेवी बलराम लालवानी जी एवं ब्रम्हा कुमारी सुषमा बहन उपस्थित रहीं, राजयोग तपस्विनी ब्रम्हा कुमारी बहनें इस घोर कलयुगी दुखी संसार में परमात्मा शिव से दैवी गुणों व शक्तियों का आधार लेकर आसुरी शक्तियों एवं मनोविकारों पर विजय प्राप्त कर रही है और समाज का हर वर्ग इसका लाभ ले सकता है 

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा आदर्श आचार संहिता लगते ही गुंडा बदमाशों एवं स्थाई वारंटीयों के उपर लगातार कार्यवाही जारी

Posted on :19-Oct-2023
 महासमुन्द पुलिस के द्वारा आदर्श आचार संहिता लगते ही गुंडा बदमाशों एवं स्थाई वारंटीयों के उपर लगातार कार्यवाही जारी

प्रभात महंती 

महासमुन्द पुलिस के द्वारा छत्तीसगढ में आदर्श आचार संहिता लगते ही गुंडा बदमाशों एवं स्थाई वारंटीयों के उपर लगातार कार्यवाही जारी।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस के द्वारा स्थाई वारंट की तामील हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

महिला संबंधी अपराध, मारपीट, शराब एवं बडे अपराधों से संबंधित के मामले में कुल 31 स्थाई वारंट को पकड कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

छत्तीसगढ में आचार संहिता लगते ही आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) महोदाय ने सायबर सेल एवं थाना/चौकी प्रभारियों को जिलें में लंबित स्थाई वारंटो व लंबित अन्य वारंट के तामिली व निकाल हेतु जिले के सायबर सेल की टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । 

जिस पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा शहर में गुंडा बदमाशों पर नकेल कसी जा रही है ताकि बदमाशों के द्वारा किसी भी तरह की वारदात को अंजाम न दे सके। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा महासमुन्द जिलें में अनुविभागीय अधिकारी (पु) महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, सरायपाली के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया व स्थाई वारंट की तामिली हेतु पूरे जिलें में अभियान चलाया गया।

Read More

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

Posted on :12-Oct-2023
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

प्रभात महंती 

महासमुन्द : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उपस्थित समस्त छात्राओ को बालिका साक्षरता,बालिका  सुरक्षा,बालिका आत्मनिर्भरता,बालिकाओं के हित मे लिए गए विभिन्न योजनाएं जैसे सरस्वती सायकल योजना, निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम व्याख्याता  परस राम सिन्हा के  नेतृत्व में सम्पन्न हुआ

Read More

33 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार...

Posted on :12-Oct-2023
33 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार...

थाना बसना पुलिस की कार्यवाही  

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो से 33 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 16,50,000 (सोलह लाख पच्चास हजार रूपये) जप्त । 

महासमुन्द : ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहा से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकियों को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था। 

जिसके परिपालन में दिनांक 11/10/2023 को हमराह स्टाफ के टाउन पेट्रोलिंग एवं जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुआ था कि सरायपाली बाईपास NH53 रोड बसना के पास दो व्यक्ति दो सफेद प्लास्टिक बोरी को लेकर खडे थे जिनका हरकत संदिग्ध लग रहा था जिनसे संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपने कब्जे में रखे दोनों बोरीयों में गांजा रखना बताने पर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम

1. प्रकाश बाटी पिता वाना बाटी उम्र 35 साल साकिन ग्राम गुलबाई टेकरा थाना नौरंगपुरा जिला गांधी नगर, गुजरात 2. जीतू बाटी पिता कांजी भाई बाटी उम्र 19 साल ग्राम व थाना जशोदा नगर जिला गांधी नगर, गुजरात का निवासी होना बताये। जिनके कब्जे से 01. दो सफेद प्लास्टिक बोरीयों में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 33 किलो ग्राम कीमती 16,50,000 रूपये 02. एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये, एक नग समसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 5000 रूपये 03. नगदी रकम 2000 रूपये , जुमला किमती 16,62,000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपीयों को ज्युडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। 

नाम आरोपी

1. प्रकाश बाटी पिता वाना बाटी उम्र 35 साल साकिन ग्राम गुलबाई टेकरा थाना नौरंगपुरा जिला गांधी नगर, गुजरात 
2. जीतू बाटी पिता कांजी भाई बाटी उम्र 19 साल ग्राम व थाना जशोदा नगर जिला गांधी नगर, गुजरात

जप्त सामग्री

01. दो सफेद प्लास्टिक बोरीयों में भरी हुई मादक पदार्थ गांजा 33 किलो ग्राम कीमती 16,50,000 रूपये 
02. एक नग विवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5000/- रूपये, 
03. एक नग समसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 5000 रूपये 
04. नगदी रकम 2000 रूपये , जुमला किमती 16,62,000 (सोलह लाख बैसठ हजार रूपये) 

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, सउनि महेन्द्र कुमार साहू, रनसाय मिरी, प्र0आर0 संतोष यादव, आरक्षक विरेन्द्र साहू, ललित यादव, नरेश बरिहा, संजय सोनी, सुनील चन्द्रवंशी, हरीश साहू एवं थाना स्टाफ  द्वारा की गई।

Read More

बागबाहरा में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

Posted on :11-Oct-2023
बागबाहरा में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता

प्रभात महंती 

जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुबेर सिंह बिलासपुर व दीक्षा नायक रायपुर बने चैंपियन

महासमुंद। राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ, खेल एवं युवा कल्याण तथा जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के जिलों से कुल 220 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर व अन्य सहयोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा सृष्टि चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिसमें उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी खेल भावना को सराहते हुए शुभकामनाएं दी एवं कहा कि तीरंदाजी खेल को सामान्य खिलाड़ी तक पहुंचाने व इसके खिलाड़ियों की सफलता के पीछे जितने भी प्रशिक्षकों ने अपना समय व परिश्रम लगाया है वह बहुत ही प्रशंसनीय है।

जिन दूरस्थ जिलों ने प्रमुख रूप से अपनी सहभागिता दी उनमें राजनांदगांव, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सरगुजा, कोरबा आदि शामिल हुए। वहीं बालोद, दुर्ग, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर आदि जिलों ने भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। साई सेंटर रायपुर, खेल अकादमी रायपुर एवं खेलों इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर, खेलों इंडिया सेंटर दंतेवाड़ा, खेलों इंडिया सेंटर बीजापुर व खेलों इंडिया सेंटर शिवतराई बिलासपुर के खिलाड़ी शामिल हुए। जिला खेल अधिकारी महासमुंद ने प्रारंभ से ही पूरी प्रतियोगिता पर मार्गदर्शन दिया। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई व छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मुरारका, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, प्राचार्य सेजेस, बागबाहरा एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने इस विशाल आयोजन हेतु आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि बागबाहरा जैसे छोटे से कस्बे में इतना विशाल आयोजन होना इस बात का प्रतीक है कि दृढ़ इच्छा शक्ति के सामने हर लक्ष्य आसान हो जाता है। ऐसे ही सभी तीरंदाजी खिलाड़ियों को अपनी इच्छाशक्ति दृढ़ रखते हुए अपनी एकाग्रता बनाये रखना है, तभी सफलता प्राप्त होगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित तीरंदाजों को 14 से 28 नवम्बर तक राजस्थान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। महासमुंद जिले से बाल आश्रम बिहाझर के खिलाड़ी 8 खिलाड़ी एवं खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग के उमेश बरिहा, जयंत ठाकुर, टुकेश कुमार, घनश्याम दिवान, नीलम दिवान, मनीषा ध्रुव, लीना नेताम, दिव्या कमार शामिल हुए। इस एक दिवसीय आयोजन में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, खेल प्रेमियों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद आदि का सहयोग मिला। इस आयोजन में  कोच के रूप में रायपुर के सतीश, अनिल, श्रद्धा, भिलाई से उमेश बघेल, बीजापुर से दुर्गेश, शिवतराई से इतवारी राज, कोंडागांव से त्रिलोचन, बिलासपुर से मन्नू पटेल, महासमुंद से एवन साहू, हीरू साहू ऐसे विभिन्न कोच, तीरंदाज मैनेजर प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार हैं- रिकर्व राउंड बालक वर्ग में प्रथम कुबेर सिंह खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, द्वितीय तरुण जांगड़े साई सेंटर रायपुर, तृतीय संजय सोनवानी साई सेंटर रायपुर, चतुर्थ देवेंद्र कुमार खेलों इंडिया सेंटर शिवतराई बिलासपुर, रिकर्व राउंड बालिका वर्ग में प्रथम दीक्षा नायक जिला रायपुर, द्वितीय सावित्री मांडवी जिला कोंडागांव, तृतीय माही जांगडे साई सेंटर रायपुर, चतुर्थ दक्षा यादव खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, कंपाउंड राउंड बालक वर्ग में प्रथम आर्यन साहू खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, द्वितीय सोम कनसारे साई सेंटर रायपुर, तृतीय ओम बघेल खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, चतुर्थ डी. भीष्मराज, कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में प्रथम अंकिता मौर्य खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, द्वितीय आरसी यादव साई सेंटर रायपुर, तृतीय आर्या महोबिया साई सेंटर रायपुर, चतुर्थ ललिता मुड़मा बीजापुर, इंडियन राउंड बालक वर्ग में प्रथम प्रेम प्रकाश यादव कोरबा, द्वितीय हेमंत सिंह खेलों इंडिया सेंटर शिवतराई बिलासपुर, तृतीय विकास कमार खेलों इंडिया सेंटर शिवतराई बिलासपुर, चतुर्थ आशीष खेलों इंडिया सेंटर शिवतराई बिलासपुर, इंडियन राउंड बालिका वर्ग में प्रथम माया बघेल खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, द्वितीय सुशीला नेताम कोंडागांव, तृतीय अल्का वर्मा राजनांदगांव, चतुर्थ सुलोचना खेलों इंडिया सेंटर शिवतराई बिलासपुर ने प्राप्त किया।

Read More

आचार संहिता के दौरान महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 394000 रूपये नगद व 2 लाख कीमत का वाहन किया गया जब्त

Posted on :11-Oct-2023
आचार संहिता के दौरान महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 394000 रूपये नगद व 2 लाख कीमत का वाहन किया गया जब्त

प्रभात महंती 

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में चुनावी आचार संहिता के दौरान अंतराज्ययी नाका में बड़ी कार्यवाही 

थाना सिंघाड़ा के रेहटिखोल बैरियर से वाहन चेकिंग के दौरान 394000/- नगद व 2 लाख कीमत का वाहन किया गया जब्त

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही महासमुन्द पुलिस की सख्ती बढ गई 

अंतर्राज्यीयचेक पोस्ट पर चेकिंग हुआ तेज, दो दिनों मे लगभग 70 लाख की नगद व सामग्री हुई जब्त 
 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु  दिनांक 10/10/2023 को हमराह स्टाफ के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते  रवाना हुआ था रेहटीखोल चेक पोस्ट पर उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 NL 0205 को रोककर चेक किया वाहन में तीन व्यक्ति 1 भूपेन्द्र देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 23 साल साकिन न्यू चंगोरा भांठा थाना डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर छ.ग., 2दीपक कुमार शर्मा पिता स्व. राजगिरी शर्मा उम्र 26 साल साकिन पी.बी. बख्शी चौबे कालोनी थाना आजाद नगर जिला रायपुर छ.ग., 3 अमरदीप सिंह पिता इंद्रदेव सिंह उम्र 30 साल साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.बैठे मिले जिन्हें  पूछताछ करने पर  बीच  सीट मे रखे हुए बैग के अंदर से भारतीय करंसी नोट मिला 01- भारतीय करंसी नोट 500 रूपये के कुल 586 नोट कुल 293000 रूपये, 02- भारतीय करंसी नोट 200रूपये के कुल 405 नोट कुल 81000 रूपये, 03 - भारतीय करंसी नोट100रूपये के कुल 200 नोट कुल 20000 रूपये, जुमला 394000 रूपये होना पाया गया उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु  धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जिसके द्वारा उक्त रूपये के संबंध में कागजी दस्तावेज नही होना बताया जिस पर गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन एक मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 NL 0205 कीमती 200000 रूपये को जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

 नाम आरोपी -  1 भूपेन्द्र देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 23 साल साकिन न्यू चंगोरा भांठा थाना डीडी नगर रायपुर जिला रायपुर छ.ग., 2दीपक कुमार शर्मा पिता स्व. राजगिरी शर्मा उम्र 26 साल साकिन पी.बी. बख्शी चौबे कालोनी थाना आजाद नगर जिला रायपुर छ.ग., 3 अमरदीप सिंह पिता इंद्रदेव सिंह उम्र 30 साल साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग

 जप्त संपत्ती - नगदी रकम 394000 रूपये एवं एक मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 NL 0205 कीमती 200000 रूपये  जुमला  कीमती 594000 रूपये 

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी  निरीक्षक उमेश वर्मा, सायबर सेल प्रभारी  निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, प्रआर नवीन भोई, आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, सुशांत बेहरा, जैकी प्रधान, बिरेन्द्र कर, वीरेन्द्र बाघ,  जीवर्धन बरिहा, रोहित सिदार, धर्मेन्द्र साहू, कृष्णकुमार यादव , जितेन्द्र आदिले , राजकुमार यादव के द्वारा की गई है।

Read More

जे.वी. ज्वेलर्स में धोखधडी करने वाले 02 अन्तर्राज्जीय आरोपी गिरफ्तार

Posted on :10-Oct-2023
जे.वी. ज्वेलर्स में धोखधडी करने वाले 02 अन्तर्राज्जीय आरोपी गिरफ्तार

प्रभात महंती 

महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम तेन्दूकोना में हुये जे.वी. ज्वेलर्स में धोखधडी का खुलासा 

पुलिस अधीक्षक महासुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में महासमुन्द पुलिस के द्वारा जे.वी. ज्वेलर्स में धोखधडी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से सोना कुल वजन 20.660 ग्राम तथा चांदी कुल वजन 1.300 किलो ग्राम कीमती 266600 रूपये जप्त ।

महासमुन्द : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.10.2023 को प्रार्थी फणेन्द्र सोनी पिता भागीरथी सोनी ग्राम तेन्दूकोना, महासमुन्द के द्वारा थाना तेन्दूकोना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा ग्राम तेन्दूकोना में जे.वी. ज्वेलर्स का दुकान है दिनांक 04.10.2023 को दुकान खोलकर बैठा था कि करीबन 11ः00 बजे दो व्यक्ति आये जिसमें से सफेद शर्ट वाला मुझे सोना चांदी खरीदना है कहकर अपने पास रखे सोने का दो नग गोल दाना दिखाया जिसे चेक करने पर सोना होना एवं उसके पास इसी प्रकार से सोने का गोल दाना वाला माला है कहकर उसके एक अन्य साथी जो नीला कलर का चेक शर्ट पहना था वह चांदी का अंगूठी छांटा और पहन लिया और बोला कि उसके पास इसी प्रकार के सोने के दानों से बना हुआ माला है जिसको मै आपके पास देकर उसके बदले जो सोना चांदी नगदी रकम देना चाहते हो दे देना तब मै उसकी बातो में आकर राजी हो गया और उसके द्वारा एक लाल रंग के प्रिंटेड रूमाल में बांधकर रखा हुआ सोने का माला है बोलकर मुझे दिया जिसे देखने पर सोना जैसा लगा उसके द्वारा मुझे विश्वास दिलाने पर उसकी बातों में आकर हडबडी में अपने दराज में रख लिया जिसके बाद उस माला के बदले में सामान एवं नगदी रकम खरीदने की बात बोलने पर मै उसे अपने दुकान से सोने एवं चांदी के आभूषण दिखाने लगा जिस पर उसके द्वारा सोने का 03 जोडी मंगलसूत्र, 06 नग ओम माला, 04 नग अंगूठी, 07 जोडी कान का सेकण्ड टाप्स कुल वजन 20.660 गा्रम कीमती करीबन 130000 रूपये एवं चांदी का 05 जोडी पायल, 02 नग फूल करधन, 03 नग हाफ करधन, 02 नग मंगलसूत्र, 04 नग चैन, 01 नग ब्रेसलेट, 04 नग छोटी बडी भगवान की मूर्तिया कुल वजन 1 किलो 300 ग्राम कीमती 131600 रूपये नगदी रकम 5000 रूपये जुमला कीमती 266600 रूपये को दोनों व्यक्ति मेरे साथ धोखाधडी कर सोना चांदी एवं नगदी रकम ले गये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेन्दूकोना में अपराध/धारा 420, 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। 
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने घटना की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल महासमुन्द एवं थाना तेन्दूकोना की टीम को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय द्वारा चार टीम का गठन किया गया। जिसमें सभी टीमों के द्वारा अलग-अलग कार्यो का नेतृत्व किया। सभी टीम को अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिरों के मदद से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया गया और टीम प्रभारियों को छोटी सी छोटी जानकारी एकत्रित कर अज्ञात आरोपियों तक पहुचने हेतु हरसंभव प्रसाय करने निर्देशित किया गया।
कि मुखबिर से सूचना मिला कि इस प्रकार के उठाई गिरी करने वाले गिरोह भिलाई चरौदा में सक्रिय है जिसमे से एक व्यक्ति का हुलिया मिला जुलता है जिसका नाम सागर राठौर है टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका भिलाई, चरौदा में जाकर पूछताछ किया गया पूछताछ के दौरान सागर राठौर का घर का पता चला। टीम के द्वारा सागर राठौर घर के पास घेराबंदी किया गया जो पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) सागर राठौर पिता जीवन राठौर उम्र 25 वर्ष सा. आदर्श नगर जय स्तम्भ चौक चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ0ग0 का होना बताया ।

पुलिस पार्टी को देख भागने का कारण पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा जिस पर जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है। टीम के द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर अततः टूट गया और बताया कि ग्राम तेन्दूकोना महासमुन्द के जे.वी. ज्वेलर्स में छलपूर्वक धोखाधडी करना स्वीकार किया और बताया कि

मै और मेरा ससुर (02) सेवाराम सोलंकी पिता देवीदयाल सोलंकी उम्र 42 वर्ष साकिन आदर्श नगर जय स्तम्भ चौक चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ0ग0 के साथ मिलकर मोटर सायकल नीला कंलर के स्पेलैण्डर क्रमांक CG 04 DV 3417 में दिनांक 04.10.2023 को भिलाई से तेन्दूकोना महासमुन्द आकर जे.वी. ज्वेलर्स दुकान महासमुन्द में जाकर मेरे ससुर के द्वारा सोने का 02 नग गोल दाना दिखाकर और अपने पास सोना का माला है बताकर तथा माला को देकर सोने का 03 जोडी मंगलसुत्र, 06 नग ओम माला, 04 नग अंगुठी, 07 जोडी कान का सेकण्ड टॉफ एवं चांदी का 02 जोडी पायल, 02 नग फूल करधन, 03 नग हाफ करधन, 02 नग मंगलसूत्र , 04 नग चैन, 01 नग ब्रेसलेट, 04 नग छोटी व बडी मूर्ति, 01 चांदी का कछुआ छाप अंगुठी तथा रकम 5000 को छलपूर्वक धोखाधडी कर दुकानदार से लिये है और आपस में बाट लिये जिसमें से मेरे ससुर को सोना के 02 जोडी मंगलसुत्र, 04 नग ओम माला, 02 नग अंगुठी, 05 जोडी कान का सेकण्ड टॉप तथा चांदी के 03 जोडी पायल, 01 नग फुल करधन, 02 नग हाफ करधन, 02 नग मंगलसुत्र, 01 नग राम दरबार मूर्ति, 01 नग गणेश मूर्ति एवं नगदी रकम 5000 रूपये को बटवारे में अपने ससुर को दे दिया और मेरे हिस्से के सोनी/चांदी के आभूषण को अपने घर भिलाई में कमरे के अंदर अलमारी में छुपाकर रखा हुॅ। आरोपी सागर राठौर के बताये अनुसार दूसरे आरोपी सेवाराम सोलंकी के घर भिलाई चरौदा में जागर घर में घेराबंदी कर पकडा गया तथा सोने/चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम को भी जप्त किया गया।

टीम के द्वारा आरोपीयों के घर से सोना कुल वजन 20.660 ग्राम कीमती 130000 रूपये तथा चांदी कुल वजन 1.300 किलो ग्राम कीमती 131600 रूपये एवं नगदी रकम 5000 रूपये एवं मोटर सायकल कीमती 40000 रूपये कुल जूमला कीमती 306600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना तेन्दूकोना में अपराध 86/23 धारा 420, 34 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई।

आरोपी के द्वारा पूर्व मे भी अपने ससुर के साथ मिलकर थाना अकलतरा क्षेत्र एवं थाना तिल्दा क्षेत्र तथा अंगुल उड़ीसा में भी इसी प्रकार का छलपूर्वक धोखाधडी एवं चोरी की घटना को अंजाम दिये है ।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना तेन्दूकोना प्रभारी निरीक्षक राणा सिंह ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, प्रआर. भुनेश्वर टंडन, मिनेश ध्रुव, आर. रवि यादव, शुभम पाण्डेय, विकास चन्द्राकर, संतोष सावरा, सौरभ तोमर, विजय जांगडे तथा थाना तेन्दूकोना की टीम के द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी - 

सागर राठौर पिता जीवन राठौर उम्र 25 वर्ष सा. आदर्श नगर जय स्तम्भ चौक चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ0ग0

सेवाराम सोलंकी पिता देवीदयाल सोलंकी उम्र 42 वर्ष साकिन आदर्श नगर जय स्तम्भ चौक  चरौदा थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग छ0ग0

जप्त सम्पत्ति - 

सोने का 03 जोडी मंगलसूत्र, 06 नग ओम माला, 04 नग अंगूठी, 07 जोडी कान का सेकण्ड टाप्स कुल वजन 20.660 गा्रम कीमती करीबन 130000 रूपये ।
चांदी का 05 जोडी पायल, 02 नग फूल करधन, 03 नग हाफ करधन, 02 नग मंगलसूत्र, 04 नग चैन, 01 नग ब्रेसलेट, 04 नग छोटी बडी भगवान की मूर्तिया कुल वजन 1 किलो 300 ग्राम 

कीमती 131600 रूपये।

नगदी रकम 5000 रूपये।

01 नग मोबाईल।

कुल कीमती 306600 रूपये (तीन लाख छः हजार छः सौ रूपये)
 

Read More

महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही, 02 संदेहियों से कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद

Posted on :10-Oct-2023
महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही, 02 संदेहियों से कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद

प्रभात महंती

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में चांदी के आभूषण पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।

02 संदेहियों के पास से कुल 37.600 किलो ग्राम चांदी के आभूषण कीमती 2300000 रूपयें जप्त।

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुये अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट नाका में पकडी गई भारी मात्रा में चांदी।

महासमुंद : आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये पुलिस महानिरीक्षक श्री शेख आरीफ हुसैन के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में महासमुन्द जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी की जा रही थी।

इसी दौरान दिनांक 09.10.2023 को कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट टेमरीनाका (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी खरियार रोड,़ ओडिसा की तरफ से एक वेन डिलवरी वाहन क्रमांक RJ 14 GL 4332 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास रोका गया। कार में 02 व्यक्ति बैठे मिले। जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (01) मोहम्मत इस्लाम पिता मोहम्मत रोषन उम्र 34 साल, निवासी संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड नं. 58 थाना टिकरापारा, रायपुर (छ0ग0) तथा बगल में बैठे व्यक्ति (02) देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया उम्र 32 साल, सा0 सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास, थाना ढीढ़ी नगर, वार्ड न. 69 रायपुरा, जिला रायपुर छ0ग0 का रहने वाले है। जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बैंग रखा हुआ मिला। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में एक काला रंग का बैंग मिला जिसे खोल कर चेक करने पर भारी मात्रा में चांदी की आभूषण मिला। बैग में कुल 37.600 कि.ग्रा. चांदी के ज्वेलर्स बैग सहित होना बताया गया, जिसमें से कुल चांदी का ज्वेलर्स 23 कि.ग्रा. का बिल में होना लेख है, जिसकी कुल अनुमानित किमती 23,00000 रूपये का लिखा होना पाया गया।

टीम के द्वारा दोनो व्यक्तियों को पुछताछ हेतु थाना लाया गया, देवेन्द्र कुमार झारखरिया को चांदी के जेवर के वैध कागजात के संबंध में नोटिस दिया गया जो नोटिस के संबंध में बिल के कम्प्यूटर के द्वारा निकाला गया प्रति, तथा बिलटी की एक छायाप्रति दिया गया, परन्तु चांदी के दस्तावेज जिसमें कहां से खरीदा है, इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया। जप्त बैग को गवाहों के समक्ष ताला खुलवाकर सोनार से चेक कराया गया जो बैग सहित 37 कि.ग्रा. तथा 92 प्रति. शुद्ध एवं पियोर चांदी 21.275 कि.ग्रा. का होना पाया गया।

उक्त चांदी के आभूषण के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार देवेन्द्र कुमार झारखरिया नें बताया कि ओडिशा से खरीदी एवं बिक्री कर रायपुर जाना बताया। संदिग्ध व्यक्तियों का आचरण भी संदिग्ध था। चांदी की आभूषण के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से 37.600 कि.ग्रा. चांदी के आभूषण जुमला कीमती 2300000 रूपये जप्त कर थाना कोमाखान में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक रावअवतार पटेल, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि0 शिव प्रसाद आर. विरेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर, जुनैद खान, जमना भास्कर के द्वारा की गई।

संदिग्ध व्यक्ति:-
मोहम्मत इस्लाम पिता मोहम्मत रोषन उम्र 34 साल, निवासी संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड नं. 58 थाना टिकरापारा, रायपुर।
देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया उम्र 32 साल, सा0 सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास, थाना ढीढ़ी नगर, वार्ड न. 69 रायपुरा, जिला रायपुर। 

जप्त सामग्री:-
चांदी का आभूषण वजनी करीबन 37.600 कि.ग्रा. कीमती करीबन 2300000 रूपये।
जुमला कीमती 2300000 (तेईस लाख) रूपयें।
 

Read More

महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही, 03 संदेहियों से लक्जरी फॉरचुनर कार से भारी मात्रा में सोने/चांदी की आभूषण बरामद

Posted on :10-Oct-2023
महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही, 03 संदेहियों से लक्जरी फॉरचुनर कार से भारी मात्रा में सोने/चांदी की आभूषण बरामद

प्रभात महंती

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में सोने/चांदी के आभूषण पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही।

03 संदेहियों के पास से कुल 912 ग्राम सोना एवं 11.149 कि.ग्रा. चांदी  के आभूषण कीमती 4000000 रूपयें जप्त।

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट नाका में पकडी गई भारी मात्रा में सोना/चांदी।

No description available.

महासमुन्द : आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुये पुलिस महानिरीक्षक श्री शेख आरीफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में महासमुन्द जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी की जा रही थी।

No description available.

इसी दौरान दिनांक 09.10.2023 को कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट टेमरीनाका (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी खरियार रोड,़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की फारचुनर कार क्रमांक OD 0 E 9090 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास रोका गया। कार में 03 व्यक्ति बैठे मिले। जिससे पूछताछ करने पर ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति ने अपना नाम (01) शंषुराम पटेल पिता माधव पटेल उम्र 40 वर्ष, सा0 अमठा, थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी, उड़ीसा तथा बगल में बैठे व्यक्ति (02) ब्रजमोहन पिता देवराज मेहर उम्र 48 वर्ष, सा0 राजाखरियार, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा तीसरा वाहन के बीच में बैठे व्यक्ति अपना नाम (03) मलय कुमार पिता नलीनी रंजन पण्डा उम्र 51 वर्ष, ग्राम चार बहाल, थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी, उड़ीसा का रहने वाले है। जिनसे पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे डिक्की में बैंग रखा हुआ मिला। इससे पुलिस टीम को संदेह हुआ और कार डिक्की को खुलवाकर चेक किया गया तो कार की डिक्की में सफेद रंग की झोला एवं सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में जिसमें सील बंद एवं ताला लगा हुआ मिला जिसे खोल कर चेक करने पर भारी मात्रा में सोना व चादी के टूटा फूटा आभूषण एवं नगदी रकम 100000 रूपये मिला। प्लास्टिक बोरी में कुल 912 ग्राम सोना का जेवरात पुरानी टूट-फुट एवं कुल 11.149 कि.ग्रा. चांदी जिसकी किमत 4000000 रूपये का पाया गया।
टीम के द्वारा 03 व्यक्तियों को पुछताछ हेतु थाना लाया गया, मलय कुमार पण्डा को चांदी एवं सोना के जेवरात के संबंध में वैध कागजात पेष करने नोटिस दिया गया जो नोटिस के पीछे में मलय कुमार द्वारा जेवर के संबंध में कोई कागजात नहीं होना लेख किया गया।  उक्त सोने/चांदी के टूटे भूटे एवं पुरानी इस्तमाली आभूषण के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में सवार मलय कुमार पण्डा नें बताया कि ओडिशा से खरीदी एवं बिक्री कर रायपुर जाना बताया। संदिग्ध व्यक्तियों का आचरण भी संदिग्ध था। सोने/चांदी की टूटे भूटे एवं पुरानी इस्तमाली आभूषण के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से 912 ग्राम सोना का जेवरात पुरानी टूट-फुट एवं कुल 11.149 कि.ग्रा. चांदी जुमला कीमती 4000000 रूपये जप्त कर थाना कोमाखान में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री अजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक रावअवतार पटेल, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, सउनि0 सउनि. कार्तिक रात्रे आर. देव कोसरिया, निदेश साहू, डेविड चन्द्राकर, विकास साहू, अश्वनी चर्तुेदी, जमना प्रसाद भास्कर के द्वारा की गई।

संदिग्ध व्यक्ति:-
(01) शंषुराम पटेल पिता माधव पटेल उम्र 40 वर्ष, सा0 अमठा, थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी, उड़ीसा।
(02) ब्रजमोहन पिता देवराज मेहर उम्र 48 वर्ष, सा0 राजाखरियार, थाना राजा खरियार, जिला नुआपाड़ा, उड़ीसा 
(03) मलय कुमार पिता नलीनी रंजन पण्डा उम्र 51 वर्ष, ग्राम चार बहाल, थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी, उड़ीसा
 

जप्त सामग्री:-
912 ग्राम सोना एवं 11.149 कि.ग्रा. चांदी कीमती 4000000 रूपये।
जुमला कीमती 4000000 (चालीस लाख) रूपयें।
 

Read More

जिले में पहली बार राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 9 अक्टूबर को बागबाहरा में

Posted on :09-Oct-2023
जिले में पहली बार राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 9 अक्टूबर को बागबाहरा में

प्रभात महंती 

महासमुंद : राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ, खेल एवं युवा कल्याण तथा जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा में आयोजित किया गया है। जिसमें इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड व रिकर्व राउंड की प्रतियोगिता शामिल हैं। पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 16 से अधिक जिले से लगभग 148 खिलाड़ी एवं कोच, मैनेजर सहित 200 से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

आयोजन की तैयारी किया जा चुका हैं। इस प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, जशपुर, बालोद, गरियाबंद, कोंडागांव, सरगुजा, बलौदा बाजार से टीम शामिल होंगे, साई सेंटर रायपुर, खेल अकादमी रायपुर एवं खेलों इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर, खेलों इंडिया सेंटर दंतेवाड़ा, खेलों इंडिया सेंटर बीजापुर व खेलों इंडिया सेंटर शिवतराई बिलासपुर के चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे। महासमुंद जिले से खेल विभाग द्वारा संचालित खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग से इंडियन राउंड में बालक उमेश बरिहा, जयंत ठाकुर, टुकेश कुमार, घनश्याम दिवान व बालिका में नीलम दिवान, मनीषा ध्रुव, लीना नेताम, दिव्या कमार शामिल होंगे।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ जूनियर आर्चरी की टीम बनेगी। जो राजस्थान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। महासमुंद जिले में तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित होने से वहां के आसपास के स्कूलों में तीरंदाजी खेल का प्रभाव होगा और लोगों को खेल की जानकारी होगी, खेल का प्रचार प्रसार होगा व लोगों में जागरूकता आएगी जिससे नए खिलाड़ी तैयार करने में सफल होंगे। राज्य संघ, खेल विभाग के साथ आयोजन की तैयारियों में जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, छात्रावास अधीक्षक पूर्णेंद्र चंद्राकर, व्यायाम शिक्षक हीरू साहू, अरविंद छावड़ा, सोमनाथ साहू, पिरित राम साहू इत्यादि का सहयोग मिल रहा हैं।

Read More

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विस्तारपूर्वक फायर मॉक ड्रिल समझाया गया

Posted on :09-Oct-2023
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विस्तारपूर्वक फायर मॉक ड्रिल समझाया गया

प्रभात महंती 

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के अन्तर्गत जिला सेनानी एवं जिलाअग्निशमन अधिकारी श्री अनुज कुमार एक्का  के निर्देशन में अग्निशमन दल के द्वाराआग लगने के  सिद्धांत  एवं आग बुझाने के सिद्धांत को विस्तारपूर्वक फायर मॉक ड्रिल के द्वारा समझाया गया संवहन विधि, विकिरण विधि,

दहन विधि के द्वारा आग के फैलाव और उसके रोकथाम की प्रक्रिया ,सिलेण्डर से आग लगने के कारण और बचाव हौज पाइप,रेगुलेटर को नियमित चेक करना फ्रीज से आग लगने के कारण और बचने के उपाय अंडरग्राउंड बिजली के प्रयोग में सावधानी बरतने की जानकारी ,आटा और कीचड़ के उपयोग से बिजली के आग को बुझाने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बताया गया इस प्रदर्शन  को  देखने लगभग 400  छात्र छात्राओं और नागरिक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रभारी प्राचार्य परस राम सिन्हा द्वारा आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाई गई आग लगने की जानकारी देने हेतु डायल 112 और 07723 296101 में सम्पर्क किया जा सकता हैं