
प्रभात महंती
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए दी जिम्मेदारी, राशि ने अलका को महासमुंद आने किया आमंत्रित
महासमुंद : कांग्रेस नेत्री अलका लांबा को कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर शुक्रवार को उनके दिल्ली स्थित निवास में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग नें सौजन्य मुलाकात कर बधाई दी। अलका लांबा नें भी श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग को स्वछता सर्वेक्षण के लिए देश के पूर्वी जोन में महासमुंद शहर को प्रथम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।
श्रीमती महिलांग ने अलका लांबा को महासमुंद आगमन के लिए आमंत्रित किया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए जल्द महासमुंद की जनता से मिलने के लिए आने की बात कही। इस दौरान श्रीमती लांबा ने श्रीमती महिलांग से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर लम्बी चर्चा की और कुछ महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक मौजूद रहे।