बिलासपुर

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में हुआ ईको क्लब का आयोजन

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में हुआ ईको क्लब का आयोजन

प्रभात महंती

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज ईको क्लब की छात्राओ के द्वारा इको गार्डन में पौध संरक्षण का का कार्य किया गया पहले से रोपे गए पौधों की कटाई छटाई की गई अपने आप जगे खरपतवार को छात्राओ के द्वारा मिलजुलकर नष्ट किया गया और साफ सफाई किया गया क्रियाकलाप ईको क्लब प्रभारी परस राम सिन्हा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ इसमे कुमारी उर्मिला साहू, अंजू साहू, दीप्ति साहू, गुंजा, कमलेश्वरी ,जया निषाद, मुस्कान परवीन, चंचल, जीतेश्वरी, नीतू, लोकेश्वरी, सिद्धेश्वरी, अंजू चक्रधारी, ईशा, निशा ,धान कुमारी सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रही ।केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण 2023-24  में राज्य शासन के निर्देशन में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा महासमुन्द द्वारा बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 90 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण जिला कराते संघ के प्रशिक्षक अनंत वैष्णव द्वारा नियमित रूप से दिया जा रहा है प्रभारी प्राचार्य श्रीमती टामेश्वरी साहू ने बताया कि प्रशिक्षण से बालिकाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी व्याख्याता गण रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी, श्रवण कुमार सिन्हा ,सन्त राम साहू, चित्रसेन साहू, मनहरण लाल भट्ट, मनीषा तिर्की ने भी छात्राओ को कराते प्रशिक्षक को सहयोग करने और अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये, शिक्षक रेणुका चन्द्राकर, महेन्द्र ध्रुव, भानेन्द्र सिंह बिसेन भी छात्राओ को व्यवस्थित करते रहे, कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपूत, केशव कन्नौजे, दुलारी सहिस, सुरेखा मिश्रा, अजय दीवान उपस्थित रहे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email