बेमेतरा

"सम्राट हेमचंद रौनियार युवाश्री सम्मान" से सम्मानित हुए विनोद

सरगुजा : अम्बिकापुर शहर के विनोद कुमार गुप्ता, माता श्रीमती सीता देवी को रौनियार दर्पण परिवार छत्तीसगढ़ की ओर से आज शहर के माता राजमोहनी भवन में आमंत्रित कर यह सम्मान ,समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा दिया गया है। बता दें कि सम्राट हेमचंद सम्मान रौनियार दर्पण परिवार द्वारा  समाज के उन लोगो को दिया जाता है जो कि रिसर्च एवम विज्ञान के क्षेत्र में कार्य किये हों ।

विनोद ने भी इसी कड़ी में कई कार्य किये हैं। बता दें कि विनोद द्वारा बेचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 2020 में अध्ययन करते हुए ही छत्तीसगढ़ के बच्चों हेतु "प्रोग्रामिंग ऑन लिनक्स आर्किटेक्चर" नामक किताब 2 वर्ष की कड़ी शोध के बाद लिखी थी, जो कि खूब सुर्खियों में रही, जिसका विमोचन माननीय छग. शासन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव जी द्वारा किया गया था । इसी समय से विनोद सामने आए। विनोद संभाग के सबसे बड़े कॉलेज राजीव गांधी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय से यूजी 2021 में विज्ञान संकाय (कंप्यूटर विषय) से गोल्डमेडलिस्ट भी रहें है, साथ ही 2023 में भी पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्यूटर साइंस में गोल्डमेडलिस्ट हेतु नाम का चयन किया गया है। 

ह्यूमन वैलनेस एंड सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा 2021 में शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में "शिक्षा ज्योति सम्मान" से सम्मानित हुए है। इसके अतिरिक्त समाजहित मे कार्य करने हेतु 2021 में सरगुजा अपर संचालक डॉ. एस के त्रिपाठी द्वारा "समर्पण सम्मान" भी दिया गया है। इसके पूर्व 2022 में पत्रिका के सर्वे में टॉप 40 टैलेंटेड लोगो में जहाँ छत्तीसगढ़ के कई कलेक्टर, पदमश्री, शिक्षाविद, रिसर्चर्स का नाम था वहीं विनोद ने भी विज्ञान, शोध, लेखकीय के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई थी।


विनोद ने अपने पढाई के अनुरूप ही अपना रास्ता चुना है, हमेसा से ही विनोद टॉपर्स की सूची में रहें हैं और वर्तमान में वे एप्लीकेशन व सॉफ्टवेयर भी डेवेलप करते हैं साथ ही किताब लेखन भी करते है। विनोद ने इस उपलब्धि हेतु अपनी माता श्रीमती सीता देवी, ज्येष्ठ भाई श्री राजेश गुप्ता, मामा आदरणीय श्री यतीन्द्र गुप्ता तथा समाज के सभी लोगों, अपने शिक्षकों व अम्बिकापुर के सभी लोगों का धन्यवाद दिया है ।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email