बेमेतरा

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत लाभार्थी संपर्क अभियान का गठन कर संयोजक सहसंयोजक की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत लाभार्थी संपर्क अभियान का गठन कर संयोजक सहसंयोजक की नियुक्ति की

हाशिम खान 

सूरजपुर : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत प्रदेश संगठन के द्वारा प्रदेश के सभी 11 लोकसभा में लाभार्थी संपर्क अभियान का गठन कर संयोजक सहसंयोजक की नियुक्ति की है।सरगुजा लोकसभा संयोजक के रूप में सूरजपुर के भाजपा नेता मुकेश  गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सहसंयोजक बलरामपुर जिला के भाजपा महामंत्री संजय सिंह अंबिकापुर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री अरुणा सिंह व माया मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिनके द्वारा सरगुजा लोकसभा के तहत आने वाले सूरजपुर बलरामपुर अंबिकापुर जिले के सभी मंडलों में संयोजक सहसंयोजकों की नियुक्ति की जाएगी। लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले सभी लोगों तक लाभार्थी संपर्क अभियान की टीम उनके घर पहुंचेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश के लाभार्थियों  व उन तक पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं का डाटा तैयार कर एक सप्ताह का कार्यक्रम बनाया है।

इसके लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का अयोजन हो गया है और आगामी दिनो मे लोकसभा स्तरीय कार्यशाला का अयोजन होना है जिसमें मण्डल स्तर तक के कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। जिसके बाद इस अभियान का आगाज होगा।रायपुर में आयोजित कार्यशाला में केंद्रीय टोली के सदस्य राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री व लाभार्थी अभियान के संयोजक राम जी भारती सहसंयोजक हरपाल सिंह भामरा पूजा विधानी विकास महतो ने लोकसभा संयोजक मुकेश गर्ग को उक्त जिम्मेदारी सौंपी।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email