बेमेतरा

जिले में बनेगा प्रदेश का पहला कन्या गुरूकुल आश्रम

जिले में बनेगा प्रदेश का पहला कन्या गुरूकुल आश्रम

प्रभात महंती

महासमुंद : महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर कन्याओं के लिए छत्तीसगढ़ में प्रथम आर्ष कन्या गुरूकुल आश्रम बनेगा। जिले के ग्राम बीके बाहरा में तीन दिवसीय निशुल्क योग व यज्ञ चिकित्सा शिविर के साथ ही कन्या गुरूकुल आश्रम का भूमिपूजन 24 फरवरी को किया जाएगा। यह आश्रम आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी की ही संस्थान होगी और संचालन भी उन्हीं के जरिए किया जाएगा। इसकी जानकारी मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई।

प्रेसवार्ता में उपस्थित पंतजलि योगपीठ से स्वामी नरेंद्र देव महाराज, श्रीमती हेमलता साहू, विक्रम लाल साहू, तिलक साव, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती अवन्तिका गजोरिया सहित आश्रम निर्माण में जुटे अन्य सदस्यों ने बताया कि आधुनिक शिक्षा में संस्कार का अभाव है। लेकिन, गुरूकुल में आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा और संस्कार भी सिखाया जाता है, जो कि जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां पर कन्याओं के लिए आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखी जा रही है, जहां पर वे शस्त्र, शास्त्र से लेकर संस्कार की शिक्षा ग्रहण करेंगे। आश्रम के लिए विक्रम लाल साहू द्वारा दो एकड़ की भूमि ग्राम बीके बाहरा में दी गई है। गुरूकुल आश्रम के संस्थापक स्वामी धर्मानन्द सरस्वती के अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि उनके द्वारा अब तक 15 आश्रम संचालित किए जा रहे हैं और इसमें एक कड़ी और जुड़ने जा रही है। यह आश्रम उनके मार्गदर्शन में आर्ष ज्योति सेवा संस्थान कोसरंगी के देखरेख में संचालित किए जाएंगे। 

उप मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

24 फरवरी को बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बीके बाहरा में होने जा रहे कन्या गुरूकुल आश्रम की आधारशिला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा रखा जाएगा। अध्यक्षता आश्रम के संस्थापक स्वामी धर्मानन्द करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथिगण सांसद चुन्नीलाल साहू, जिले के विधायक गण द्वारिकाधीश यादव, योगेश्वर राजू सिन्हा, संपत अग्रवाल एवं धरसींवा विधायक अनुज शर्मा होंगे।
कार्यक्रम की जानकारी

इस अवसर पर 22 फरवरी से 24 फरवरी तक नि:शुल्क यज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजन किया जाएगा। जिसका समय सुबह 6:30 से 9 बजे तक रहेगा। जिसमें मस्तिष्क रोग, श्वास रोग, कब्ज, डायबिटीज आदि का उपचार एक्यूप्रेशर, मेडिकेटेड वॉटर, आहार चिकित्सा द्वारा निःशुल्क परामर्श दी जाएगी। 24 फरवरी को सुबह 11 बजे भूमिपूजन किया जाएगा।

 

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email