सुकमा

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले से रणवीर सिंह ठाकुर शामिल

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले से रणवीर सिंह ठाकुर शामिल

प्रभात महंती 

रणवीर सिंह ठाकुर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ द्वारा 37वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 1 से 4 फरवरी तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा रायपुर में आयोजित किया गया हैं। महासमुंद जिले के चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में अध्यनरत खिलाड़ी रणवीर सिंह ठाकुर पिता लोकन सिंह ठाकुर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य के सब जूनियर बालक दल में शामिल हैं। इस चैंपियनशिप में चंद्रोदय पब्लिक स्कूल के व्यायाम शिक्षक भीषम कुमार मांडले को ताइक्वांडो के राष्ट्रीय निर्णायक के रुप में शामिल किया गया हैं।

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले से रणवीर के चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, प्राचार्य चंद्रोदय पब्लिक स्कूल नवीन कुमार चंद्राकर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राहुल चंद्राकर, सचिव कमलेश चंद्राकर, जिला ताइक्वांडो संघ सचिव आनंद कुमार सिंघान, प्रशिक्षक भीषम कुमार मांडले, मोईन कुरैशी, नीलम यादव व खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email