राजनांदगांव

बिरकोनी के छात्राओ को आज " रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क " का भ्रमण करवाया गया...

बिरकोनी के छात्राओ को आज

प्रभात महंती 

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी के छात्राओ को आज बिरकोनी स्थित रिपा " रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क " का  भ्रमण करवाया गया इसमे छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और जिज्ञासा पूर्वक पूछे गएअपने प्रश्नों का जवाब पाया यह कार्यक्रम व्याख्याता परस राम सिन्हा के नेतृत्व में किया गया रिपा में "सी एम सी राऊटर मशीन" में फोटोग्राफ से विभिन्न आकृतियों बनाने के बारे में , गोबर से पेण्ट बनाने की मशीन,

दोना पत्तल मशीन, जैविक खाद का निर्माण, फ्लाई ऐश से ईंट बनाने की विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी  उपस्थित कर्मचारी ताम्रध्वज साहू के द्वारा दिया गया और बताया गया कि स्व सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है छात्राओ ने गोबर से पेण्ट बनना, दोना पत्तल बनना, जैविक खाद केंचुआ से बनना के बारे में अपने प्रश्नों का उत्तर पाया संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती टामेश्वरी साहू ने छात्राओ का उत्साहवर्धन किया व्याख्याता गण श्रीमती अनुपमा मानिकपुरी, सन्त राम साहू, श्रवण कुमार सिन्हा,

चित्रसेन साहू, मनहरण लाल भट्ट, मनीषा तिर्की, शिक्षक रेणुका चन्द्राकर, महेंद्र ध्रुव, भानेन्द्र सिंह बिसेन, कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपूत, केशव कन्नौजे, दुलारी सहिस, सुरेखा मिश्रा, अजय दीवान सहित इंद्राणी साहू, नीतू यादव, उमेश्वरी साहू, ज्योति साहू, मोनिका साहू, मुस्कान परवीन, जीतेश्वरी साहू, सोनिया निषाद, अंजू साहू, अंजूध्रुव,चंचल कौर, चंचल साहू, भारती महिलांग, यामनी निषाद, जया निषाद, सीमा गायकवाड़, माही सोनटके, तारणी साहू, भावना कृष्णन, नेहा निषाद, नीलम मंडलोई उपस्थित रहे

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email