महासमुन्द

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झबक ने प्रेस क्लब भवन में आयोजित की प्रेस वार्ता

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झबक ने प्रेस क्लब भवन में आयोजित की प्रेस वार्ता

प्रभात मोहंती

महासमुंद : आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झबक ने आज प्रेस वार्ता प्रेस क्लब भवन में ली। जिसमें कांग्रेस के पूर्व पार्षद  एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री पंकज साहू उनके साथ उनके 100। कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी आज ज्वाइन किए।

उनका स्वागत अभिनन्दन। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजय यादव इसके अलावा उपाध्यक्ष अशोक सोनी महासमुंद जिले की महिला जिलाध्यक्ष मेघा चंद्राकर, दिलीप साहू,रमेश, दिनेश, दीनबंधु, भरवां, अजम शेखएवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। नए मुद्दे को लेकर इस बार आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पूरे तीस वार्डों पर प्रत्याशी खड़े होंगे

मेन रोड पर चौराहों में जितनी सरकारी और प्राइवेट बिल्डिंग है उन सबको एक कलर में रंगा जाएगा। रंग रोगन किया जाएगा और पूरे शहर के घरों के सामने नेम प्लेट रहेगा। मकान मालिक के नाम के अलावा वार्ड नंबर। भी रहेगा। इस तरह के और कई नए कार्य आम आदमी पार्टी करेगी। और इस बार के साथ शहर अध्यक्ष भी आम आदमी पार्टी का चुना जाएगा। लोगों में परिवर्तन की चाह है और एक नया परिणाम देखने को मिलेगा। वैसे भी महासमुंद की जनता परिवर्तनशील है हर बार परिवर्तन लाती है। हमारा उद्देश्य नगरी निकाय भ्रष्टाचार मिटाना है एक सामान्य नागरिक को नगर पालिका में उचित सम्मान दिलाना। उनके छोटे से बड़े कार्य को गंभीरता से लेकर उसका समाधान करना।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email