कोरिया

बिरकोनी कन्या स्कूल में जलवायु पर हुई परिचर्चा

बिरकोनी कन्या स्कूल में जलवायु पर हुई परिचर्चा

प्रभात महंती 

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज " जलवायु " विषय मे परिचर्चा का आयोजन व्याख्याता परस राम सिन्हा के नेतृत्व में किया गया इसमे छात्राओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया प्रभारी प्राचार्य श्रीमती टामेश्वरी साहू ने अपने उदबोधन में पौधरोपण हेतु छात्राओ को प्रेरित किया, व्याख्याता रागिनी चन्द्राकर ने बताया कि जब हम पर्यावरण के प्रति वफादार रहेंगे तो पर्यावरण से भी हमे लाभ मिलेगा, व्याख्याता अनुपमा मानिकपुरी, सन्तराम साहू, चित्रसेन साहू, मनहरण लाल भट्ट, मनीषा तिर्की शिक्षक महेन्द्र ध्रुव, भानेन्द्र सिंह बिसेन ने भी छात्राओ को संबोधित किया

छात्राओ की तरफ से कोमल मंडलोई, मुस्कान परवीन, खुशबू चेलक, इंद्राणी साहू, सोनिया निषाद, खिलेश्वरी ने जलवायु, जलवायु परिवर्तन, पौधरोपण, ऑक्सीजन की उपलब्धता,उद्योग से निकलने वाले धुँए अपशिष्ट पदार्थ, वाहनों ने निकलने वाले धुँए,अपने सुख सुविधा के लिए उपयोग किये जाने वाले उपकरणों से निकलने वाले हानिकारक गैसों से नुकसान के बारे में अपने विचार रखे ,खुशी चन्द्राकर ने पौध संरक्षण के लिये सबसे निवेदन किया और बताया कि पौधरोपण और पौध संरक्षण दोनो जरूरी है

कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल कार्यालयीन कर्मचारी सुरेखा मिश्रा, अजय दीवान सहित नीतू, ज्योति, मोनिका, जीतेश्वरी, सीमा, नीलम, जया, अंजू ध्रुव, तारिणी चंचल ,नेहा, माही, राखी यादव, शीतल, भूमिका पटेल, लोकेश्वरी, सिमर, प्रियंका, उर्मिला, सिद्धेश्वरी   अंजू साहू सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email