जान्जगीर-चाम्पा

10वी की छात्रा से 5 लड़कों ने किया गैंगरेप...

10वी की छात्रा से 5 लड़कों ने किया गैंगरेप...

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा से 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। आरोपियों में लड़की के साथ पढ़ने वाला एक लड़का भी शामिल है। पुलिस ने वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 3 नाबालिग हैं। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

इसके बाद दोनों लड़कियों को लेकर आरोपी गाड़ाघाट के जंगल में पहुंचे। वहां दो बाइकों से चार अन्य आरोपी और पहुंच गए। आरोपियों ने उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान छात्रा की सहेली भाग निकली। इसके बाद पांचों आरोपियों ने लड़की से दुष्कर्म किया।

बाद एसपी सुनील शर्मा के निर्देश पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार अंबिकापुर सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि, पुलिस ने लालमाटी निवासी दीपक तिर्की (22) और आशीष एक्का (22) सहित तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो आरोपियों को जेल और नाबानिगों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email