जशपुर

नागुपर की महारैली में राशि ने कहा कांग्रेस की सरकार बनाने एकजुट हो जाए कार्यकर्ता

नागुपर की महारैली में राशि ने कहा कांग्रेस की सरकार बनाने एकजुट हो जाए कार्यकर्ता

प्रभात महंती 

स्थापना दिवस पर नागुपर में आयोजित महारैली में समर्थकों के साथ शामिल हुई नपाध्यक्ष राशि
 

महासमुंद : इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की 139 वीं जयंती और महारैली का आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आयोजित की। जयंती के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित महारैली में देशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष और महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग व युवा कांग्रेस नेता अरिश अनवर और अपने 25 कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई।.

इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर जोर देते हुए 2024 में लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश मे भाजपा की मोदी सरकार के आने के बाद से लगातार बढ़ती महंगाई से देश के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोदी जी ने विदेशों में काला धन लाने के मामले में चुप्पी साध ली है। ऐसे कई मामले है जिन्हें लेकर आंदोलन कर सड़क की लड़ाई लड़नी है और देश मे एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email