जशपुर

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज

प्रभात महंती

मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ

सिरपुर क्षेत्र के विकास में कमी नही आयेगी_ श्री सिन्हा

महोत्सव में पहली बार गंगा आरती का आयोजन 

स्थानीय कलाकारों को भी मौका

सांस्कृतिक संध्या में छालीबुड कलाकारों ने बिखेरा जलवा

पहले ही दिन उमड़ी भीड़

महासमुंद : तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का  रंगारंग आगाज माघ पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार शाम को हुआ। महोत्सव में स्थानीय एवम प्रदेश स्तरीय लोक कलाकारों ने अपनी कला से लोगों को मंत्रमुग्ध  किया। पहले ही दिन अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पवित्र महानदी के तट पर गंगा आरती और दीपदान किया।
 सिरपुर महोत्सव  में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती से महोत्सव की शुरुवात हुई है।

Open photo

श्रद्धालुओं  की आस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहली बार पुण्य स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया गया है। इस अवसर पर युवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन पटेल, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, ,मोतीराम साहू , नीलम दीवान, वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत,जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि साहू ,अतिथिगण एवम ट्रस्टी के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों के अलावा मेले में आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। तत्पश्चात  मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पूजा अर्चना कर जिले वासियों को सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य अथिति श्री सिन्हा ने कहा कि महानदी के तट पर विराजमान श्री गंधेश्वर महादेव जी के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में विकास की कमी नहीं है।  इस क्षेत्र में करीब12 करोड़ रुपए का कार्य स्वीकृत हो गया है। जिसका कार्य अतिशीघ्र होगा। आने वाले समय में सिरपुर विश्व पटल पर अंकित होगा।  इस क्षेत्र में भगवान राम के चरण पड़े है वहां कोई तकलीफ नही हो सकता। इस वर्ष सिरपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र है। उन्होंने  माघी पूर्णिमा की अंचल के लोगों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

Open photo

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से शुरू होकर रात्रि 10ः00 बजे तक  होगा।

प्रथम दिवस शुभारम्भ अवसर पर सुनील सोनी और भूपेंद्र साहू की रंगारंग प्रस्तुति

अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद द्वारा  छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और लोक परंपरा की मनोरम प्रस्तुति दी गई।  इससे देखने सुनने दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाय डारा लोर गेहे रे जैसे छत्तीसगढ़ी  गीत की प्रतुति से समा बांधा ।तत्पश्चात् रात्रि 10ः00 बजे तक छॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी नाइट  की रंगारंग प्रस्तुति हुई। जाना जाना हे गा और हाय रे  तोर बैरी नैना जैसे सुमधुर गीतों से दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।

महोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। आकर्षक लाइट और सज्जा के साथ मंच की  भव्यता देखते ही बनता है।इसके अलावा स्वागत गेट, मंदिरों में लाइटिंग, साफ सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगुंतकों के लिए पुलिस सहायता केंद्र व  स्वास्थ स्टाल लगाया गया है।

योजनाओ की जानकारी देने 10 विभागीय स्टाल लगाया गया
मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने स्टाल का अवलोकन किया गया

शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लाभान्वित भी किया जा रहा है। मुख्य अथिति श्री सिन्हा ने स्टाल का अवलोकन किया और योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए। यहां पर्यटन मंडल,स्वास्थ्य,उद्यानिकी,स्कूल शिक्षा विभाग, क्रेडा,समाज कल्याण,कृषि,महिला एवम बाल विकास विभाग, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग का स्टाल लगाया गया है।

महोत्सव के द्वितीय दिवस का आकर्षण

आरू साहू और गीता सार मुंबई की होगी आज प्रस्तुति

महोत्सव के द्वितीय दिवस रविवार 25 फरवरी को नामचीन कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें दोपहर 03ः30 से स्थानीय लोकमोहनी लोककला मंच सेनकपाट और शाम 04ः30 बजे से 06ः00 बजे तक मोर मृगनयनी लोककला मंच तमोरी बागबाहरा द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। इसी तरह शाम 06ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक गीता सार मुंबई द्वारा नाट्य मंचन एवं रात्रि 08ः00 बजे से 10ः00 बजे तक सुप्रसिद्ध बाल कलाकार आरू साहू द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति दी जाएगी।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email