गरियाबंद

गुड़ मार्निंग महासमुंद में लोगों ने किया योगा, जुंबा, खेल के साथ आत्मरक्षा का अभ्यास

गुड़ मार्निंग महासमुंद में लोगों ने किया योगा, जुंबा, खेल के साथ आत्मरक्षा का अभ्यास

प्रभात महंती 

महासमुंद : लोगों की बेहतर सेहत और जागरूक करने के साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, खेल संघ तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से गुड मॉर्निंग महासमुंद का आयोजन मिनी स्टेडियम महासमुंद में सुबह 7 से 8:30 बजे तक किया गया। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि आयोजन में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघ, सत्यम योगा अकादमी, हिट होप जुंबा क्लॉस, अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक सहित 580 प्रतिभागियों ने गुड मॉर्निंग महासमुंद के लगातार तीसरे शनिवार के आयोजन में उत्साह के साथ शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।

मिनी स्टेडियम में क्रिकेट, वॉलीबाल, हॉकी, खो खो, कबड्डी, नेटबॉल, फुटबॉल, कराते के साथ हिट हॉप जुंबा क्लॉस के हितेष यादव, वैशाली सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जुंबा डांस किया गया, जिसमें समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, खिलाड़ी, शिक्षक, नागरिक एक साथ शामिल होकर जुंबा डांस कर खूब आनंद लिए। लालू सोनवानी के नेतृत्व में कराते खेल का अभ्यास कराया गया जिसमें आत्मरक्षा, मार्शल आर्ट, बचाव इत्यादि कौशल का अभ्यास कराया गया जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

यहाँ देखे विडियो :- 

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पालिका के साथ मनीष श्रीवास्तव, सन्मय, भावना गांधी, मालू पदमवार, भगवती चंद्राकर, रीना बजाज, रूपा डडसेना, सीता साहू, श्रृति शर्मा, बरखा तंबोली, के के शुक्ला प्राचार्य डी एम एस, शैलेंद्र सोनी, हर्षिता चंद्राकर, प्रीति यादव, नेहा गुप्ता, आरती साहू, रिचा साहू, सोम प्रकाश साहू, आशा लता सिंह, आलिशा कुरैशी, हिरेंद्र साहू, सेवन दास मानिकपुरी, अंजनी साहू व्यायाम शिक्षक का सहयोग रहा। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने आग्रह किया हैं कि शनिवार 16 दिसम्बर को गुड़ मार्निंग महासमुंद में प्रातः मिनी स्टेडियम महासमुंद में आकर रुचि अनुसार गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email