
प्रभात महंती
महासमुंद : पदोन्नति- पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति आदेश पर, जिला पुलिस महासमुंद के थाना सांकरा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री दुलार सिंह यादव आज उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री राजेश कुकरेजा के द्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरेपुंजे व उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री घनेंद्र ध्रुव के मौजूदगी मे, श्री यादव को स्टार लगाया गया व विभागीय पदोन्नति रस्म कर,उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत श्री यादव को बधाई एवम शुभकामनाये दी गई।