× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    गैस संकट गहराया! एलपीजी के बाद सीएनजी और पीएनजी सप्लाई पर भी मंडराया खतरा

    गैस संकट गहराया! एलपीजी के बाद सीएनजी और पीएनजी सप्लाई पर भी मंडराया खतरा

    बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    तालीमी पसमांदगी को खत्म करने के लिए सर सैयद के मिशन को अपनाना ज़रूरी: एम. डब्ल्यू. अंसारी- आई.पी.एस (रिटायर्ड  डी.जी.)

    तालीमी पसमांदगी को खत्म करने के लिए सर सैयद के मिशन को अपनाना ज़रूरी: एम. डब्ल्यू. अंसारी- आई.पी.एस (रिटायर्ड डी.जी.)

    पांच नाम सुर्खियों में : बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?

    पांच नाम सुर्खियों में : बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?

    दिल्ली विधानसभा : सदन का बहिष्कार एवं व्यवधान लोकतंत्र में ठीक नहीं: गुप्ता

    दिल्ली विधानसभा : सदन का बहिष्कार एवं व्यवधान लोकतंत्र में ठीक नहीं: गुप्ता

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त

    महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, सिंघोड़ा में 312 किलो गांजा जब्त

    ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त ,निकिता मिलिंद

    ई-चालान की अधिक जुर्माना राशि लेने से जनता त्रस्त ,निकिता मिलिंद

    आत्मनिर्भरता की मिसाल: औराटोला बना बालोद का पहला लखपति दीदी ग्राम

    आत्मनिर्भरता की मिसाल: औराटोला बना बालोद का पहला लखपति दीदी ग्राम

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    जंग के बीच पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- कूटनीति से निकले समाधान

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

    प्लास्टिक को कहो अलविदा! जापान में आलू के स्टार्च से बने इको-फ्रेंडली बैग लॉन्च

  • मनोरंजन
    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

    “स्मृति” का खौफनाक ट्रेलर लॉन्च: दर्द, डर और बदले की कहानी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

  • राजधानी
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    फासीवाद के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ जसम का पहला राज्य सम्मेलन 12 अप्रैल को

    फासीवाद के ख़िलाफ़ छत्तीसगढ़ जसम का पहला राज्य सम्मेलन 12 अप्रैल को

    ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बड़ा मुनाफा

    ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से बड़ा मुनाफा

    छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत - उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत - उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

राजधानी

Previous12...686970717273747576Next

संयुक्त किसान मोर्चा का छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन संपन्न, 10 सदस्यीय समन्वय समिति गठित, 2-3 अक्टूबर को बोनस सत्याग्रह का फैसला

Posted on :22-Sep-2023
संयुक्त किसान मोर्चा का छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन संपन्न, 10 सदस्यीय समन्वय समिति गठित, 2-3 अक्टूबर को बोनस सत्याग्रह का फैसला

रायपुर : किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ सवा साल तक किसानों द्वारा दिल्ली का घेराव दुनिया के संसदीय इतिहास की अनोखी घटना है।  देशव्यापी आंदोलन के बाद मोदी सरकार को इन कानूनों को वापस लेने को मजबूर होना पड़ा। आज हमारे देश में कृषि के क्षेत्र को कॉर्पोरेट हड़पने की कोशिश कर रहा है। इसके खिलाफ संघर्ष तेज करने की जरूरत है, क्योंकि यदि लाभकारी समर्थन मूल्य का कानून बन भी जाये और बाजार पर पूंजीपतियों का नियंत्रण हो, तो किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिलेगा।

उक्त बातें किसान और खेत मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कल यहां रायपुर में संयुक्त किसान मोर्चा के छत्तीसगढ़ राज्य सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ में किसानों, आदिवासियों, दलितों और विस्थापन पीड़ितों के बीच काम करने वाले 20 से ज्यादा संगठनों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे। इन संगठनों में छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन, छत्तीसगढ़ किसान सभा, हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति, भारतीय किसान यूनियन, क्रांतिकारी किसान सभा, जिला किसान संघ राजनांदगांव और बालोद, अखिल भारतीय किसान सभा, आदिवासी भारत महासभा, किसान और खेत मजदूर संगठन, किसान महासभा, नया रायपुर प्रभावित किसान संघर्ष समिति, भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ, किसान-मजदूर महासंघ बिलासपुर, सीएमएम कार्यकर्ता समिति, सर्व आदिवासी समाज, किसान मित्र संघ, स्वतंत्र किसान संगठन, बलौदाबाजार आदि संगठन प्रमुख हैं। 

संजय पराते ने सम्मेलन के समक्ष मुख्य प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर स्वीकृत मांगपत्र का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ में कृषि संकट की भयावहता को रेखांकित किया गया है तथा राज्य में पेसा कानून, वनाधिकार कानून और मनरेगा पर प्रभावी अमल की मांग करते हुए राज्य स्तर पर 14 मांगों को सूत्रबद्ध किया गया था। प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा कि यह मांगपत्र साझा किसान आंदोलन को प्रदेश में विकसित करने का आधार बनेगा। इस प्रस्ताव पर विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अपनी बातें रखीं, जिसमें आलोक शुक्ला, वकील भारती, प्रवीण श्योकंद, हेमंत टंडन, सुदेश टीकम, जनकलाल ठाकुर, जनक राठौर, सौरा यादव, नरोत्तम शर्मा, विश्वजीत हरोड़े, पद्मा पाटिल, रूपन चंद्राकर, दीपक साहू, श्याम मूरत, रमाकांत बंजारे तथा विनोद नागवंशी आदि प्रमुख थे। प्रतिनिधियों ने कांग्रेस सरकार से मांग की कि भाजपा सरकार के समय का 2 वर्ष का बकाया बोनस देने सहित किसानों और आदिवासियों से किये गए वादों को पूरा करें। 

सभा को अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज, किसान संघर्ष समिति के सुनीलम तथा क्रांतिकारी किसान यूनियन, पंजाब के अवतार सिंह महिमा नें भी संबोधित किया। बादल ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा वैकल्पिक नीतियों के साथ इस देश में केंद्र और राज्य सरकारों की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ संघर्ष का मंच है और यह मोर्चा छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में कॉर्पोरेट लूट और राज्य प्रायोजित दमन के खिलाफ चल रहे संघर्षों को और मजबूती देगा। महिमा ने विस्तारपूर्वक बताया कि किस तरह से लाभकारी समर्थन मूल्य की प्रणाली किसानों के साथ ही गरीब उपभोक्ताओं के भी हित में है। सुनीलम ने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों अडानी-अंबानी के कहार हैं और मजदूर-किसानों की अटूट एकता और उनका साझा आंदोलन ही इनकी नीतियों को परास्त कर सकता है।

सम्मेलन ने संयुक्त किसान मोर्चा की 10 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है, जिसमें आलोक शुक्ला, प्रवीण श्योकंद, हेमंत टंडन, सुदेश टीकम, नरोत्तम शर्मा, विश्वजीत हरोड़े,  रूपन चंद्राकर, संजय पराते, गैंदसिंह ठाकुर, केराराम मन्नेवार शामिल हैं।

सम्मेलन ने 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में "बोनस सत्याग्रह" करने तथा लखीमपुर-खीरी में पिछले वर्ष हुए किसान हत्याकांड के अपराधियों को बचाने के खिलाफ 3 अक्टूबर को "काला दिवस" मनाने का फैसला किया है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात

Posted on :22-Sep-2023
मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर 01 नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व यहां पर 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रूपए लागत के 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। जिसमंे 22 करोड़ 50 लाख 28 हजार रूपए लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 43 करोड़ 24 लाख 84 हजार रूपए लागत के 29 कार्यांे का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। भिलाई हमारा मिनी भारत कहलाता है। हर धर्म, हर भाषा के लोग प्रेम से यहां एक साथ रहते हैं। भिलाई की अपनी समस्याएं हैं। भिलाई को भी रोजगार, विकास के लिए जूझना पड़ा है। जब प्लांट को यहां जमीन दी गई थी तो इन्हें कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए दी गई थी ताकि यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विकास कर रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां के लोग लगातार संघर्ष करते हुए, आपके जीवनभर की कमाई आपने भिलाई स्टील प्लांट को दे दिया, लेकिन आपको हक़ नहीं मिला। आपके मेहनत के वजह से और यहां के जनप्रतिनिधि की वजह से आज लगभग 500 लोगों की रजिस्ट्री हो गई है। प्लांट यदि राज्य सरकार को वापस कर दे तो जमीन का मालिकाना हक आपका हो जाएगा। आज 23 साल बीत गया। अब आपको आपकी जमीन वापस मिलेगी। आपको बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। चाहे पेयजल हो, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हो, सबका लाभ आप सभी को मिले। हमने टाटा के साथ एमओयू किया ताकि हमारी आईटीआई को अपडेट किया जा सके। इससे 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं, हमने लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की। हम लगातार आपके विकास के लिए काम कर रहे हैं।

खुर्सीपार में भिलाई बीपीओ सेंटर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में 29 लाख 82 हजार रूपए लागत से जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गाे के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन कार्य, 30 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 9, 10 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 29 लाख 96 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 11,12,13 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख 77 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17, 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य, 98 लाख 9 हजार रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में बायपास रोड से कोसा नगर पुलिया तक डामरीकृत मार्गों का नवीनीकरण कार्य , 90 लाख रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14 शांति नगर दशहरा मैदान का उन्नयन कार्य,

1 करोड़ के लागत से जोन 2 वैशाली नगर गौरव पथ से आजाद चौक होते हुए मुक्तिधाम सामने एवं पापुलर सायकल स्टोर्स से आजाद चौक तक डामरीकृत मार्ग का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर इंदिरा चौक से दुबे पानपैलेस होते हुए भगत सिंह चौक से सड़क 9 हनुमान मंदिर तक एवं जोन 2 कार्यालय के आस-पास मार्गों में डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य, 64 लाख 15 हजार रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 40 मुक्तिधाम एवं दर्री तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 84 लाख रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 42, 43, 44 में उद्यान का जिर्णाेधार व  सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 1 करोड़ 22 लाख 73 हजार रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 45 में बीएसपी कन्याशाला के पिछे ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था एवं डिजिटल कम्प्यूटर लाईब्रेरी उदय मंडल में भवन निर्माण एवं जिम सामग्री प्रदाय कार्य ,

1 करोड़ 36 लाख रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 46 एवं 50 में नवीन कालेज ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था दुर्गा मंदिर का जीर्णाेद्धार बाबा बालक नाथ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 7 करोड़ की लागत से जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत बीपीओ सेंटर का निर्माण कार्य , 40 लाख रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 57, 59, 60 में चैनलिंक फैसिंग, डोम सेड सौंदर्यीकरण एवं फेवर ब्लाक कार्य, 1 करोड़ 66 लाख लागत से जोन 5 वार्ड 57, 52, 64, 66 में स्मार्ट सड़क अतिरिक्त कक्ष उद्यान कक्ष सेंट्रल एवेन्यू पाथवे एवं नाली निर्माण कार्य, 1 करोड़ 41 लाख 16 हजार रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 70 हुड़को में वाचनालय डामरीकरण एवं नवीनीकरण फेवर ब्लाक बोर खनन बैडमिंटन कोर्ट आंगनबाड़ी निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से पंडित जवाहर लाल नेहरू प्लेनेटेरियम कार्य तथा 57 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर शहीद स्मृति स्थल सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।

16.91 करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय जलागार का भूमिपूजन

भूमिपूजन कार्यों में 74 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गों के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन एवं भवनों के नवीनीकरण कार्य, 81 लाख 63 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 93 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 8, 9 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण एवं भवनों को नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तारीकरण एवं भवनों का नवीनीकरण कार्य, 74 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड 13, 17 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं भवनांे का नवीनीकरण कार्य, 1 करोड 23 लाख 82 हजार रूपए  लागत के जोन 1 नेहरू नगर वार्ड  4, 11, 12 के फेवर ब्लाक लगाने का कार्य, 73 लाख 82 हजार रूपए लागत के जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14, 19, 20 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य,

48 लाख 45 हजार रूपए लागत के जोन वैशाली नगर वार्ड 28, 29 के मार्गों के सीमेंटीकरण कार्य, 73 लाख 86 हजार रूपए लागत के जोन वैशालीनगर वार्ड 15, 16, 22 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 30, 31, 32 में मार्गों का सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवर लाईन कार्य, 75 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 33, 34, 35 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली  निर्माण कार्य,  50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 36 एवं 37 में मार्गाे का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माणकार्य, 75 लाख रूपए लागत से जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 52, 53, 54 में विभिन्न विकास कार्य, 50 लाख रूपए लागत के जोन 3 मदर टेरेसा वार्ड 55, 56 में उद्यान सौंदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 42 लाख 9 हजार रूपए जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 39, 40 में सीमेंटीकरण, बोर खनन, सार्वजनिक मंच कार्य, 66 लाख 49 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 41, 42, 43 में सामुदायिक भवन उद्यान विकास प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्य,

41 लाख 6 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 44, 45, 46 में सार्वजनिक भवन, प्रकाश व्यवस्था, मंच विस्तारीकरण, उद्यान विकास एवं अन्य कार्य, 88 लाख 97 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 47, 48, 49 में वालीबाल कोर्ट प्रकाश व्यवस्था उद्यान विकास पाईप लाईन विस्तारीकरण जिम समाग्री फाउंटेन एवं अन्य विकास कार्य, 93 लाख 71 हजार रूप्ए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 50, 51 फाउंटेन में साउंड सिस्टम नाली निर्माण व सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य, 2 करोड़ 71 लाख 24 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 1 वार्ड 38, 39, 42 में शिवर लाईन बिछाने एवं चेम्बर बनाने का कार्य, 4 करोड़ 64 लाख 68 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 2 वार्ड 45,

50 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 2 करोड़ 42 लाख 91 हजार रूपए लागत के जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन 3 वार्ड 48, 49 में सिवर लाईन बिछाने एवं चेंबर बनाने का कार्य, 45 लाख 57 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 57, 58, 59, 60 में नाली निर्माण, बोर खनन, फेवर ब्लाक, बैडमिंटनकोर्ट, डोम शेड निर्माण कार्य, 55 लाख रूपए लागत केे जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड 61, 62, 63 में सार्वजनिक मंच, फेवर ब्लाक, बोर खनन, वाटर एटीएम व सीमेंटीकरण कार्य, 28 लाख 98 हजार रूपए लागत के जोन 5 वार्ड 64, 65 में सीमेंटीकरण पाइप लाईन विस्तारीकरण वाटर एटीएम स्थापना सौदर्यीकरण बैडमिंटन कोर्ट मंच निर्माण कार्य, 20 लाख 96 हजार रूपए लागत के जोन 5 सेक्टर 6 वार्ड हुड़को ंमें सार्वजनिक मंच, शेड निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, फेवर ब्लाक निर्माण कार्य तथा 16 करोड़  91 लाख  रूपए लागत के उच्च स्तरीय जलागार, क्लीयर वाटर राईजिंग मेन एवं वितरण पाईप लाइन बिछाने का कार्य शामिल है।

Read More

रा. यु. मि.क्लब विधानसभा समन्वयक अमित जांगड़े के नेतृत्व में सिलतरा और साँकरा में हितग्राही फ़ॉर्म कार्ड वितरण का शुभारंभ हुआ।

Posted on :22-Sep-2023
रा. यु. मि.क्लब विधानसभा समन्वयक अमित जांगड़े के नेतृत्व में सिलतरा और साँकरा में हितग्राही फ़ॉर्म कार्ड वितरण का शुभारंभ हुआ।

रायपुर : राज़ीव युवा मीतन क्लब धरसीवाँ द्वारा आज ग्राम पंचायत सिलतरा, सांकरा एवं धनेली के 11 बूथों में जाकर पदयात्रा कर हितग्राही फॉर्म एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसनें शासन के महत्वपूर्ण व विभिन्न योजनाओं कों जन जन तक पहुँचाया गया व हितग्राही कार्ड वितरण कर आम जनों सें आगामी में कांग्रेस सरकार बनाने कीं अपील किए इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीं उधोराम वर्मा जीं , ज़िला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्रीं देवरथ नायक जीं , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीं दुर्गेश वर्मा जीं ,

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व विधानसभा समन्वयक श्रीं अमित जांगड़े जीं , युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा जीं , युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ख़ूबी डहरिया जीं , siltara सरपंच रामकुमार वर्मा , लेखू वर्मा, पंकज नायक, महेंद्र बंजारे , रवि लहरीं, पप्पू यादव , अर्जुन सिन्हा,शुभम् शर्मा,राज़ीव साहू,चंदू साहू,दीपेन्द्र डहरिया,सतीश बंजारे,हिमांशु शर्मा ,आयुष वर्मा इत्यादि भारी संख्या में कांग्रेसी व राज़ीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Read More

श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया

Posted on :21-Sep-2023
श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया

'द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना आरंभ की गई। इसके हितग्राहियों से श्रीमती प्रियंका गांधी ने संवाद किया।

उन्होंने महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने रीपा में चल रही गतिविधियों की भी जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि रीपा के माध्यम से उद्यम के नये अवसरों को बढ़ावा मिला है और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अधोसंरचना के साथ उद्योग की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

Read More

जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क भोजन

Posted on :20-Sep-2023
जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को मिला निःशुल्क भोजन

संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा 1270 दिनों से रोज़ाना सैकड़ों बेसहारे वृद्धजनों, जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को मुहैय्या कराया जा रहा निःशुल्क भोजन : मो. सज्जाद खान, संस्थापक

No description available.

रायपुर : राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के 1270वां दिन पूरे करते हुए में शहर में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों, मासूम बच्चों को तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म स्वादिष्ट भोजन का वितरण किया गया। 

संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि संस्था बिना किसी शासकीय अनुदान प्राप्त किये आपसी सहयोग से कोरोनाकाल के शुरूवाती दिनों से जरूरतमंदो की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अग्रसर होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आ रही है। संस्था का यही उद्देश्य रहा की आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को भोजन मिले उनके मौलिक वस्तुओं की व्यवस्था हो सके, कोई भी गरीब मजदूर बेबस असहाय भूखा ना रहे और ना ही कोई भूखा सोए इन्ही उद्देश्यों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समर्पित भाव से जरूरतमंदो के बीच पहुंचकर भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को गर्म भोजन निःशुल्क उपलब्ध करावाया जा रहा है। 

इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, राजेंद्र शर्मा, महावीर जैन, ज़ुबैर खान, फ़राज़ खान, राजकुमार साहू, देवानंद सिन्हा एवं अन्य सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा।

प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

Read More

धारदार चाकू से हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार...

Posted on :20-Sep-2023
धारदार चाकू से हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार...

 थाना उरला क्षेत्रांतर्गत देशी शराब दुकान के पीछे बृज ट्रैक एवं टावर कंपनी के पास दिये थे हत्या की घटना को अंजाम।

 आरोपी अजय टण्डन की पत्नि का मृतक अमन बंजारे के साथ था अवैध संबंध।

 अवैध संबंध बना हत्या का कारण।

 आरोपियान है मृतक अमन बंजारे के साथी।

 उपचार के दौरान अमन बंजारे की हो गई थी मृत्यु।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 370/23 धारा 307, 302, 34 भादवि. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर : प्रार्थी महेश महिलांगे ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सतनाम चौक वार्ड नं. 02 उरला में रहता है तथा मजदूरी का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 15.09.2023 को दोपहर करीबन 03ः00 बजे उरला देशी शराब दुकान के पीछे बृज ट्रैक एवं टावर कंपनी के सामने अजय टंडन एवं अमन बंजारे के साथ पेड़ के नीचे में बैठ कर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान करीबन 03.30 बजे राजू साहू व सुनील पाल,

प्रार्थी तथा उसके साथियों के पास आये, जहां अजय टण्डन, राजू साहू एवं सुनील पाल के साथ मिलकर पुराने विवाद को लेकर अमन बंजारे के साथ मारपीट करने लगा इसी दौरान अमन बंजारे की हत्या करने की नियत से उनके द्वारा अपने पास रखें चाकू से अमन बंजारे के शरीर तथा जांघ के पास लगातार वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये थे, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, कि उपचार के दौरान मुत.अमन बंजारे की मृत्यु हो गई। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 370/23 धारा 307, 302, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी उरला को जल्द से जल्द आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना उरला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपियो के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी अजय टण्डन, राजू साहू एवं सुनील पाल को पकड़ा गया। 

पूछताछ में आरोपी अजय टण्डन ने बताया गया कि मृतक अमन बंजारे का उसकी पत्नि के साथ अवैध संबंध था, इसी बात को लेकर वह अपने साथियांें के साथ मिलकर अमन बंजारे की हत्या करने की योजना बनाया एवं योजना के अनुसार दिनांक घटना को अजय टण्डन द्वारा अमन बंजारे को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया गया था जिसके पश्चात् उसके अन्य साथी राजू साहू एवं सुनील पाल वहां आये तथा तीनों ने मिलकर मृतक अमन बंजारे के साथ मारपीट करते हुए अपने पास रखें चाकू से उस पर वार कर अमन बंजारे की हत्या कर दिये तथा चाकू को तालाब में फेंक दिये। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी-

  1. अजय टण्डन उर्फ चीची पिता पीला राम टण्डन उम्र 24 साल निवासी सतनाम चौक वार्ड 02 उरला थाना उरला जिला रायपुर।
  2. राजू साहू उर्फ गोलू पिता दशरू साहू उम्र 26 साल निवासी रावाभांटा खेल मैदान के पास थाना खमतरई जिला रायपुर।
  3. सुनील पाल उर्फ गड्डी पिता रमेश पाल उम्र 23 साल निवासी सतनाम चौक वार्ड 02 उरला थाना उरला जिला रायपुर।
Read More

अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Posted on :20-Sep-2023
अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी वली खान गिरफ्तार

Raipur : प्रार्थी कृष्णा यादव ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम धमनी में रहता है तथा रोजी मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 31.08.2023 को रात्रि में खाना खाने के बाद सो गया था कि रात्रि 12.30 बजे करीब बाथरूम जाने के लिए घर के बाहर निकला तो देखा कि उसके घर के पास एक कार खड़ी थी तथा कार के पास 05 व्यक्ति खडे़ थे उसमें से एक व्यक्ति प्रार्थी से बोला कि शराब कहां मिलेगा तब प्रार्थी हमारे गांव मे शराब नही मिलता है कहते हुए घर के अन्दर जाने लगा तो तभी अन्य 04 व्यक्ति ब्यक्ति प्रार्थी को पकड़ लिए और प्रार्थी को खीचते हुए कार की ओर ले जाते हुए कार मे बिठा लिये और बोले कि तुम्हारा भतीजा सागर कहां है

उसे बुलाकर लाओ तभी तुम्हे छोड़ेंगे, प्रार्थी द्वारा मुझे नही मालूम कि भतीजा कहां है तब वे लोग प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए उसे ग्राम खंडवा जिला धमतरी के जंगल मे ले गये वहां ले जाकर उसे कार से बाहर फेंक कर प्रार्थी के साथ पुनः मारपीट करने लगे तथा अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के शरीर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये जिसके पश्चात् प्रार्थी धीरे-धीरे ग्राम खंडवा पहुंच कर अस्पताल में अपना ईलाज करवाया। जस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 521/23 धारा 365 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।