राकेश यादव
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव : विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत शासकीय सामुदायिक केंद्र जुन्नारदेव में पहली बार डिजिटल एक्स-रे सुविधाओं का उद्घाटन विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र बाथम द्वारा विगत दिवस किया गया। उपरोक्त जानकारी एक्स-रे टेक्नीशियन श्री पाटिल ने बताया कि तहसील मुख्यालय का सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जुन्नारदेव में डिजिटल एक्स-रे और कम्प्यूटरीकृत पैथोलॉजी जैसी सेवाएं क्षेत्रवासियों को प्राप्त हो रही है।
डिजिटल एक्स-रे सेवाओं के लिए पहले क्षेत्र वासियों को दूसरे शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी। अब यह डिजिटल एक्स-रे सेवा नगर के शासकीय अस्पताल जुन्नारदेव में जनता को प्राप्त होगी।डिजिटल एक्स-रे से उच्च क्वालिटी की एक्स-रे फोटो कंप्यूटर पर नजर आएगी। जिससे बीमारियों की तत्काल जांच पड़ताल में डॉक्टरों को सुविधा होगी वहीं मरीजों को भी तत्काल लाभ प्राप्त होगा।