ज्योतिष और हेल्थ

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें और दिल को बनाए रखें स्वस्थ, ये पीले फल हैं बेहद फायदेमंद!

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें और दिल को बनाए रखें स्वस्थ, ये पीले फल हैं बेहद फायदेमंद!

गुड कोलेस्ट्रॉल यानी HDL हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL शरीर को कई तरह की बिमारियों का शिकार बनाता है।

विटामिन सी और फाइबर वाले फलों को खाने से दिल को मिलता है काफी सपोर्ट।

Cholesterol Reducing Foods: कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना मतलब शरीर में कई अन्य बीमारियों का घर करना। ये कोलेस्ट्रॉल शरीर में हमारी अनहेल्दी डाइट और शारीरिक गतिविधियों में कमी की वजह से बढ़ता है। कोलस्ट्रॉल दो तरह का होता है।पहला है गुड कोलेस्ट्रॉल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। दूसरा है बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जो हमारे शरीर को कई तरह की बिमारियों का शिकार बना सकता है।

ऐसे में खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हमें अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सके। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ पीले फलों को शामिल कर सकते हैं, जो हमारी नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर पानी की तरह बाहर निकाल देंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेल्दी पीले फलों के बारे में…

हाई कोलस्ट्रॉल को कम करने वाले पीले फल

आम- विटामिन सी, पेक्टिन और फाइबर से भरपूर फलों का राजा आम बैड कोलेस्ट्रॉल को आसानी से खत्म करने में सहायक होता है। इससे हार्ट सुरक्षित रहता है।

अनानास- अनानास विटामिंस और अन्य कई खनिज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन नामक एंजाइम नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को तोड़कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से मुक्ति मिलती है।

केला- केले को घुलनशील फाइबर के लिए जाना जाता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ साथ हमें हमेशा स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही केले में मौजूद पोटेशियम और फाइबर हमारे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखने में मदद करता है।

नींबू- विटामिन सी से भरपूर नींबू का रस हमारे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए डेली 2-3 नींबू का रस पानी में मिलाकर जरूर सेवन करें। ये हार्ट हेल्थ को सुरक्षा प्रदान करता है।

पपीता- एंटी ऑक्सीडेंट और हाई फाइबर से भरपूर पपीता हमारे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। साथ ही हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।(एजेंसी)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email